SAIL Jobs 2025: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने साल 2025 के लिए मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल) के कुल 124 पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अगर आप इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और सरकारी सेक्टर की प्रतिष्ठित कंपनी में शानदार करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर हो सकता है. आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर 2025 से शुरू होगी और 5 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार SAIL की आधिकारिक वेबसाइट sail.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SAIL में कितने और किस विभाग में पद निकले हैं?
इस भर्ती में इंजीनियरिंग के कई प्रमुख विभागों से वैकेंसी निकाली गई है. कुल 124 पदों का वितरण इस प्रकार है:
- केमिकल इंजीनियरिंग – 5 पद
- सिविल इंजीनियरिंग – 14 पद
- कंप्यूटर साइंस – 4 पद
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग – 44 पद
- इंस्ट्रुमेंटेशन – 7 पद
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग – 30 पद
- मेटलर्जी – 20 पद
योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से B.Tech या B.E. की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही सभी सेमेस्टर मिलाकर उम्मीदवार के न्यूनतम 65% अंक होना जरूरी है. यह भर्ती खास तौर पर उन स्टूडेंट्स के लिए है जिन्होंने इंजीनियरिंग में अच्छा परफॉर्मेंस दिया है और PSU सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं।
सैलरी और मिलने वाली सुविधाएं
SAIL में चुने गए मैनेजमेंट ट्रेनी को ट्रेनिंग के दौरान बेहद आकर्षक वेतन मिलता है. चयनित उम्मीदवारों को ₹50,000 प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा. एक साल की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को Assistant Manager (E1 ग्रेड) के रूप में नियुक्त किया जाएगा, जहां उनकी सैलरी ₹60,000 से ₹1,80,000 के पे स्केल में होगी. इसके साथ ही कंपनी द्वारा मिलने वाले भत्ते और सुविधाएं इस जॉब को और भी खास बनाती हैं. महंगाई भत्ता (DA), HRA, प्रोविडेंट फंड (PF), ग्रेच्युटी, मेडिकल सुविधाएं, अन्य भत्ते. कंपनी के नियमों के अनुसार चयनित उम्मीदवारों का कुल वार्षिक CTC लगभग ₹16-17 लाख तक हो सकता है. यह सैलरी पैकेज इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए निश्चित रूप से आकर्षक माना जाता है।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
SAIL Recruitment 2025 के तहत आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है।
- सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवार – ₹1050
- SC/ST/PwBD/ESM और विभागीय उम्मीदवार – ₹300
फीस का भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन कर सकेंगे. इसके लिए नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
SAIL के मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए चयन तीन चरणों में किया जाएगा- ऑनलाइन परीक्षा (CBT), ग्रुप डिस्कशन (GD), पर्सनल इंटरव्यू (PI). CBT परीक्षा जनवरी-फरवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी, जो कुल 200 अंकों की होगी. CBT में सफल उम्मीदवारों को आगे GD और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम चयन के लिए मेरिट लिस्ट CBT (75%), GD (10%), और इंटरव्यू (15%) के आधार पर बनाई जाएगी।
क्यों है यह भर्ती इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए खास?
SAIL MT Recruitment 2025 इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए एक शानदार मौका है, क्योंकि यह न सिर्फ बेहतरीन सैलरी देता है बल्कि प्रोफेशनल ग्रोथ और सिक्योर करियर भी सुनिश्चित करता है. PSU सेक्टर में नौकरी की स्थिरता के साथ ट्रेनिंग और एक्सपीरियंस भी मिलता है. अगर आप योग्य हैं और इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना भविष्य उज्ज्वल बनाना चाहते हैं, तो 5 दिसंबर 2025 से पहले आवेदन जरूर करें. सही तैयारी और समय पर आवेदन आपको इस शानदार अवसर की ओर ले जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें: REET Mains Exam 2026: जानें परीक्षा तारीख़ और एडमिट कार्ड

