Dry Skin in Winter: सर्दियों का मौसम आते ही त्वचा अपनी नमी खोने लगती है और चेहरा रूखा, बेजान और खुरदुरा दिखने लगता है. ठंडी हवाएं स्किन की नमी सोख लेती हैं, जिससे ड्राईनेस, खुजली और डलनेस जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं. लेकिन अच्छी बात यह है कि घर में मौजूद कुछ आसान और असरदार चीजों से आप अपनी स्किन को ठंड में भी सॉफ्ट, ग्लोइंग और हेल्दी रख सकते हैं. दूध, नींबू, ग्लिसरीन, नारियल तेल, पपीता और बादाम जैसे साधारण चीजें आपकी रूखी त्वचा को कुछ ही दिनों में मुलायम बना सकती हैं। आइए जानते हैं सर्दियों की स्किन केयर के ये बेहद आसान और असरदार घरेलू उपाय और उनका सही इस्तेमाल।
ग्लिसरीन: सर्दियों की स्किन केयर की सबसे पावरफुल रेमेडी
ग्लिसरीन का इस्तेमाल ज्यादातर ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है क्योंकि यह त्वचा को बेहद नरम, मुलायम और हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद करता है. सर्दियों में रूखी त्वचा की समस्या से निजात पाने का यह एक बेहतरीन और असरदार तरीका माना जाता है।
कैसे लगाएं?
चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोकर पोंछ लें, रूई पर थोड़ा ग्लिसरीन लें और चेहरे पर हल्के हाथों से लगा लें, इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह धो लें, ध्यान रखें कि ग्लिसरीन आंखों या मुंह में न जाए. यह तरीका आपकी स्किन को पूरी रात मॉइस्चराइज रखता है और कुछ ही दिनों में ड्राई स्किन की समस्या दूर होने लगती है।
नारियल का तेल: स्किन का नेचुरल मॉइस्चराइजर
नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड त्वचा में नमी को लॉक करते हैं. यह ठंड में फटी, रूखी और डल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
कैसे इस्तेमाल करें?
नारियल तेल को चेहरे और शरीर पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें, रात में लगाने में परेशानी हो तो नहाने से 1-2 घंटे पहले लगाएं, इसे फेस पैक में मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. नियमित इस्तेमाल से स्किन मुलायम और ग्लोइंग दिखने लगती है।
दूध और बादाम का फेस पैक: ग्लो और नमी दोनों एक साथ
दूध त्वचा को ब्लीच करने में मदद करता है और दाग-धब्बे हल्के करता है, जबकि बादाम का तेल स्किन को डीप मॉइस्चराइज करता है।
कैसे लगाएं?
आधा कप दूध में 3-4 बूंद बादाम का तेल मिलाएं, इस मिश्रण को रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं, 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. यह पैक स्किन को इंस्टेंट ग्लो देता है और ठंड में झाइयों को कम करता है।
पपीता फेस पैक: रूखी त्वचा के लिए सुपरफूड
पपीता न सिर्फ खाने में पौष्टिक है बल्कि इसकी त्वचा और छिलका भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। यह त्वचा को नमी देता है और रूखेपन को दूर करता है।
कैसे बनाएं?
पपीते के छिलके को अच्छी तरह मसल लें, इसमें थोड़ा शहद मिलाकर पेस्ट बना लें, इसे चेहरे और शरीर की ड्राई स्किन पर लगाएं, सूखने के बाद धो लें. यह पैक आपकी स्किन को नर्म और मॉइस्चराइज करने में बेहद असरदार है।
नींबू और शहद: नेचुरल ब्लीचिंग + सॉफ्टनेस
नींबू स्किन को ब्लीच करता है और टोन सुधारता है, जबकि शहद त्वचा को मुलायम और मॉइस्चराइज रखता है।
कैसे लगाएं?
आधा चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच शहद मिलाएं, इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें, बहुत ज्यादा ड्राई स्किन वालों को इसका कम उपयोग करना चाहिए।
केला फेस पैक: इंस्टेंट नमी और ग्लो के लिए परफेक्ट
केला स्किन को पोषण देने के साथ-साथ उसे हाइड्रेट और डिटॉक्स करता है।
कैसे लगाएं?
आधा केला मसल लें और 1 चम्मच शहद मिलाएं, इसे चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट छोड़ दें, साफ पानी से धो लें. कुछ ही दिनों में स्किन मुलायम और चमकदार दिखाई देती है।
इन्हें भी पढ़ें: Health Tips: गर्म पानी पीने से मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे

