Heart Attack In Winter: दिल की सेहत को नजरअंदाज न करें

Heart Attack In Winter: सर्दियों का मौसम आते ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ठंड, खांसी, जुकाम और जोड़ों के दर्द के साथ-साथ इस मौसम में दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ जाता है। खासतौर पर हार्ट अटैक का जोखिम सर्दियों में कई गुना ज्यादा हो जाता है, जिसे हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। शोधों में सामने आया है कि ठंड के मौसम में दिल के दौरे न सिर्फ ज्यादा आते हैं, बल्कि ये अधिक गंभीर भी हो सकते हैं।

ठंड में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा?

सर्दियों के मौसम में शरीर की नसें ज्यादा सिकुड़ जाती हैं और सख्त हो जाती हैं। जब नसें सिकुड़ती हैं, तो उन्हें गर्म और एक्टिव रखने के लिए शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। इसी वजह से ब्लड प्रेशर भी बढ़ने लगता है. ब्लड प्रेशर बढ़ने से दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। जिन लोगों को पहले से हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल या दिल से जुड़ी समस्या होती है, उनके लिए ज्यादा ठंड जानलेवा साबित हो सकती है।

सर्दियों में दिल का ऐसे रखें खास ख्याल

खाने में एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ाएं

विशेषज्ञों का मानना है कि सर्दियों में ऐसे फल और सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में हों। ये दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। गाजर, पालक, चुकंदर, अनार, टमाटर और अंगूर में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।

एक्सरसाइज को बनाएं आदत

ठंड के मौसम में लोग अक्सर शारीरिक गतिविधि कम कर देते हैं, जो दिल के लिए नुकसानदायक है। हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी बेहद जरूरी है। आप योग, मेडिटेशन, वॉक, रनिंग या साइक्लिंग जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं। इससे न सिर्फ हार्ट हेल्दी रहता है, बल्कि इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

लाइफस्टाइल और रूटीन सुधारें

अगर आप लंबे समय तक स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो अच्छा लाइफस्टाइल अपनाना बेहद जरूरी है। समय पर सोना, समय पर खाना और रोजमर्रा का काम एक सही रूटीन में करना जरूरी है। गलत दिनचर्या शरीर के फंक्शन को बिगाड़ देती है, जिससे दिल से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

शराब और सिगरेट से बनाएं दूरी

शराब और सिगरेट जैसे नशीले पदार्थों का सीधा असर दिल पर पड़ता है। सर्दियों में इनका ज्यादा सेवन करने से इसके दुष्परिणाम और भी गंभीर हो जाते हैं। अगर आप दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इनसे दूरी बनाना ही बेहतर है।

ओमेगा-3 का सेवन करें

हृदय की अच्छी सेहत के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड को बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट की स्टिफनेस को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। साथ ही यह जोड़ों के दर्द में भी राहत देता है।

पानी पीना न भूलें

ठंड के मौसम में प्यास कम लगती है, जिससे पानी का इनटेक घट जाता है। लेकिन शरीर को हाइड्रेट रखना उतना ही जरूरी है। पर्याप्त पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और दिल की समस्याओं से बचाव होता है।

खुद को गर्म रखें

ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से बचें। गर्म कपड़े पहनें, सिर और कानों को ढककर रखें और खासकर छाती को ठंडी हवा से बचाएं। इससे हार्ट पर पड़ने वाला दबाव कम होता है।

इन्हें भी पढ़ें: Yoga Benefits: जानें कैसे योग बदल सकता है आपकी पूरी लाइफ

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top