Jawline Exercise: आज के समय में परफेक्ट जॉलाइन को खूबसूरती और फिटनेस का एक बड़ा पैमाना माना जाता है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि बहुत से लोग चेहरे की चर्बी की समस्या से परेशान रहते हैं। सिर्फ ओवरवेट लोग ही नहीं, बल्कि कई बार सामान्य वजन वाले लोगों के चेहरे पर भी अतिरिक्त फैट जमा हो जाता है, जिससे जॉलाइन और चेहरे की नेचुरल शेप साफ नजर नहीं आती। अगर आप भी अपनी डबल चिन या ढीली जॉलाइन से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसका सबसे आसान और सुरक्षित समाधान है फेस योगा। नियमित रूप से फेस योगा करने से आपकी स्किन हेल्दी रहती है और चेहरा ज्यादा फ्रेश और जवां दिखता है।
परफेक्ट जॉलाइन के लिए करें ये 5 असरदार फेस योगा
एयर किस (Air Kisses)
एयर किस फेस योगा का सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज माना जाता है। इसे करने के लिए अपने होठों को आगे की ओर निकालते हुए पाउट बनाएं, जैसे आप किसी को फ्लाइंग किस दे रहे हों। इस पोजीशन को 10 से 20 सेकंड तक होल्ड करें। अब पाउट छोड़कर हल्की मुस्कान दें। इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक आपको चेहरे की मांसपेशियों में हल्की जलन महसूस न हो। यह एक्सरसाइज जॉलाइन को टोन करने के साथ-साथ होंठों और गालों की शेप भी सुधारती है।
मछली का चेहरा (Fish Face)
यह फेस योगा पाउट से थोड़ा अलग होता है लेकिन उतना ही असरदार है। इसके लिए अपने गालों को अंदर की ओर चूसे और मछली की तरह चेहरा बनाकर मुस्कुराने की कोशिश करें। यह एक्सरसाइज चेहरे की मांसपेशियों को अच्छे से स्ट्रेच करती है और जॉलाइन को शार्प बनाती है। साथ ही, यह आपके चीकबोन्स को ऊपर उठाने में मदद करती है, जिससे चेहरा ज्यादा डिफाइंड और आकर्षक नजर आता है।
दांत दबाना (Teeth Clenching)
यह एक्सरसाइज बेहद आसान है और इसे आप कहीं भी कर सकते हैं। इसमें आपको बस अपने दांतों को कसकर बंद करना है, जैसे आप गुस्से में हों। यह जॉलाइन को शेप देने में मदद करता है और चेहरे के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इतना ही नहीं, यह कंधों और गर्दन की मांसपेशियों को भी टोन करने में सहायक माना जाता है।
पफर फिश (Puffer Fish)
अगर आप जॉलाइन के साथ-साथ झुर्रियों को भी कम करना चाहते हैं, तो पफर फिश एक्सरसाइज आपके लिए बेस्ट है। इसे करने के लिए अपने गालों में हवा भरें और उन्हें फुला लें। अब धीरे-धीरे एक-एक गाल को 20 से 30 सेकंड तक हल्के हाथ से टैप करें। यह फेस योगा स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है और जॉलाइन भी ज्यादा डिफाइंड दिखती है।
गर्दन खिंचाव (Neck Stretches)
डबल चिन से छुटकारा पाने के लिए गर्दन की स्ट्रेचिंग बेहद जरूरी है। इसके लिए गहरी सांस लें और अपनी ठुड्डी को बाएं कंधे की ओर झुकाएं। फिर धीरे से इसे वापस बीच में लाएं और अब दाएं कंधे की ओर झुकाएं। इस प्रक्रिया को 5 से 10 मिनट तक दोहराएं। यह एक्सरसाइज गर्दन और जॉलाइन की मांसपेशियों को मजबूत करती है।
इन्हें भी पढ़ें: DIY Face Oil से पाएं नेचुरल ग्लो, बिना किसी केमिकल के

