Ayushmann Khurrana Net Worth: संघर्ष से स्टारडम तक का सफर

Ayushmann Khurrana Net Worth: बॉलीवुड के सबसे अलग और दमदार अभिनेताओं में गिने जाने वाले आयुष्मान खुराना 14 सितंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज आयुष्मान जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने करीब दो दशक तक लगातार मेहनत की है। साल 2004 में MTV रोडीज़ सीजन 2 जीतकर चर्चा में आए आयुष्मान ने बतौर रेडियो जॉकी अपने करियर की शुरुआत की थी। छोटे-छोटे रोल और टीवी शोज़ से आगे बढ़ते हुए आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और बॉलीवुड के भरोसेमंद स्टार बन चुके हैं। महज कई साल के भीतर ही आयुष्मान बॉलीवुड के चहेते सितारों में शामिल हो गए।

Ayushmann Khurrana Net Worth

रिपोर्ट्स के मुताबिक, CNBC TV18 की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार आयुष्मान खुराना की कुल नेटवर्थ करीब 80 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट और म्यूजिक कॉन्सर्ट्स हैं। कम बजट लेकिन कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों के बावजूद आयुष्मान ने खुद को इंडस्ट्री का बैंकएबल एक्टर साबित किया है।

एक फिल्म के लिए लेते हैं 10 करोड़ रुपये

खबरों की मानें तो आयुष्मान खुराना एक फिल्म के लिए करीब 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह कई बड़े ब्रांड्स जैसे डैनियल वेलिंगटन, किटकैट, टोयोटा और बजाज आलियांज से जुड़े हुए हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वह हर असाइनमेंट पर करीब 3.5 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। इसके साथ ही आयुष्मान देश-विदेश में म्यूजिक कॉन्सर्ट्स में परफॉर्म करते हैं, जिससे उनकी आय में इजाफा होता है।

इन्वेस्टमेंट से मिला 400 फीसदी रिटर्न

सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, आयुष्मान इन्वेस्टमेंट के मामले में भी काफी समझदार हैं। साल 2018 में उन्होंने ‘द मैन’ नाम की मैन ग्रूमिंग कंपनी में एंजल इन्वेस्टमेंट किया था। बाद में इस कंपनी को इमामी ने 400 करोड़ रुपये में खरीद लिया, जिसके बाद खबर आई कि आयुष्मान को अपने निवेश पर करीब 400 प्रतिशत रिटर्न मिला।

हर महीने 5.25 लाख रुपये घर का किराया

आयुष्मान खुराना मुंबई के अंधेरी इलाके में एक आलीशान किराए के घर में रहते हैं। करीब 4,000 स्क्वायर फुट में फैले इस घर के लिए वह हर महीने 5.25 लाख रुपये किराया चुकाते हैं। इस लग्जरी घर में 7 बेडरूम हैं और सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

पंचकुला से मुंबई तक करोड़ों की प्रॉपर्टी

आयुष्मान की बेशकीमती संपत्तियों में पंचकूला की एक भव्य प्रॉपर्टी भी शामिल है, जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में मुंबई के अंधेरी इलाके में 19.30 करोड़ रुपये का एक घर भी खरीदा है।

मर्सिडीज-मेबैक से बीएमडब्ल्यू तक कार कलेक्शन

आयुष्मान को लग्जरी कारों का भी खास शौक है। उनके पास मर्सिडीज-मेबैक GLS 600 (करीब 2.80 करोड़), बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज (74.50 लाख), ऑडी A4 (48.96 लाख) और मर्सिडीज-बेंज S-क्लास (करीब 3.20 करोड़ रुपये) जैसी शानदार गाड़ियां हैं।

‘पानी दा रंग’ से मिली अलग पहचान

आयुष्मान सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि बेहतरीन सिंगर भी हैं। फिल्म ‘विक्की डोनर’ का गाना ‘पानी दा रंग’ आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है। इस गाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू और बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड भी मिला।

संघर्ष, थिएटर और पिता की भविष्यवाणी

4 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में जन्मे आयुष्मान ने इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है। ग्लैमर इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने पांच साल तक थिएटर में काम किया, जिसने उनके अभिनय को गहराई दी। उनके पिता पी. खुराना, जो एक प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर थे, ने पहले ही कह दिया था कि उनका बेटा बड़ा स्टार बनेगा। पिता की सलाह पर ही आयुष्मान ने अपने नाम में अतिरिक्त ‘N’ और सरनेम में ‘R’ जोड़ा।

इन्हें भी पढ़ें: Elvish Yadav Net Worth: यूट्यूब का किंग कैसे बना ये हरियाणा बॉय

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top