Mouni Roy Net Worth: आज के समय में मौनी रॉय किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकी मौनी रॉय को इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश और टैलेंटेड एक्ट्रेस में गिना जाता है। खास बात यह है कि उन्होंने बहुत कम समय में जबरदस्त शोहरत और दौलत दोनों हासिल की है। टीवी शो ‘नागिन’ में शिवन्या के किरदार ने उन्हें घर-घर मशहूर बना दिया और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। ऐसे में फैंस के मन में अक्सर सवाल रहता है कि आखिर Mouni Roy Net Worth कितनी है और वह करोड़ों की कमाई कैसे करती हैं।
मौनी रॉय की कुल नेटवर्थ कितनी है?
सेलिब्रिटी वर्थ (Celebrities Worth) और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मौनी रॉय की कुल संपत्ति करीब 40 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। टीवी इंडस्ट्री से शुरुआत करने वाली मौनी आज उन एक्ट्रेस में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर शानदार फाइनेंशियल ग्रोथ हासिल की है। उनकी इनकम लगातार बढ़ती जा रही है क्योंकि वह टीवी के साथ-साथ फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट में भी एक्टिव हैं।
टीवी शोज और वेब सीरीज
मौनी रॉय की पहचान टीवी से ही बनी। ‘नागिन’ जैसे सुपरहिट शो के बाद उनकी डिमांड काफी बढ़ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक एपिसोड के लिए लाखों रुपये फीस चार्ज करती हैं।
फिल्में
टीवी में नाम कमाने के बाद मौनी ने फिल्मों में भी कदम रखा। फिल्मों से उनकी इनकम में बड़ा इजाफा हुआ और उन्होंने खुद को एक वर्सेटाइल एक्ट्रेस के तौर पर साबित किया।
ब्रांड प्रमोशन और एंडोर्समेंट
मौनी कई बड़े ब्रांड्स का प्रमोशन करती हैं। टीवी और सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग की वजह से ब्रांड उन्हें मोटी रकम ऑफर करते हैं। यहीं से उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा आता है।
मुंबई में 25 करोड़ का आलीशान घर
मौनी रॉय सिर्फ कमाई ही नहीं करतीं, बल्कि लग्जरी लाइफ जीने के लिए भी जानी जाती हैं। उनके पास मुंबई में खुद का एक बेहद खूबसूरत और आलीशान घर है, जिसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई जाती है। यह घर हर आधुनिक सुविधा से लैस है। उनके घर की बालकनी से शानदार व्यू दिखाई देता है, जिसे मौनी कई बार सोशल मीडिया पर भी शेयर करती रहती हैं। यह घर उनकी स्टाइल और क्लासी टेस्ट को साफ दिखाता है।
Mouni Roy का कार कलेक्शन
आलीशान घर के साथ-साथ मौनी रॉय को लग्जरी कारों का भी शौक है। उनके कार कलेक्शन में शामिल हैं: Mercedes GLS 350D-कीमत करीब 88.18 लाख रुपये. Mercedes-Benz E-Class-कीमत करीब 70 लाख रुपये. ये कारें उनकी सक्सेस और शानदार लाइफस्टाइल का सबूत हैं।
सोशल मीडिया से भी होती है तगड़ी कमाई
मौनी रॉय Instagram पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने फैंस के लिए नए-नए फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। उनके मिलियन में फॉलोअर्स हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया ब्रांड डील्स से भी उन्हें अच्छी कमाई होती है।
इन्हें भी पढ़ें: Swati Rojha Net Worth: बाइक ब्लॉगिंग से कितनी करती हैं कमाई

