Trivikram Narayan Singh Net Worth: औरंगाबाद से बीजेपी प्रत्याशी त्रिविक्रम नारायण सिंह इस बार चुनावी मैदान में अपनी दमदार संपत्ति घोषणा के साथ सुर्खियों में हैं। उनके नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति करोड़ों में बताई है. उनके पास चल और अचल संपत्तियों का बड़ा जखीरा है, कई बैंकों में खाते हैं और आय हर साल तेजी से बढ़ रही है। दिलचस्प बात यह है कि उन पर किसी भी तरह का आपराधिक मामला या न्यायालय से दोष सिद्ध नहीं है. आइए जानते हैं, त्रिविक्रम नारायण सिंह की आय, संपत्ति, निवेश और बैंक खातों का पूरा ब्यौरा…
साल-दर-साल बढ़ती करोड़ों की आय
शपथ पत्र के मुताबिक, त्रिविक्रम नारायण सिंह की सालाना आय पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। वित्त वर्ष 2020-21: ₹92 लाख 5,260. वित्त वर्ष 2021-22: ₹1 करोड़ 16 लाख 68 हजार. वित्त वर्ष 2022-23: ₹2 करोड़ 20 लाख 74 हजार. वित्त वर्ष 2023-24: ₹3 करोड़ 10 हजार. वित्त वर्ष 2024-25: ₹5 करोड़ 59 लाख। यानी सिर्फ पांच सालों में उनकी आय लगभग छह गुना बढ़ गई. यह वृद्धि दर्शाती है कि त्रिविक्रम सिंह का व्यापारिक ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है।
कई बैंकों में खाते, करोड़ों की जमा राशि
त्रिविक्रम नारायण सिंह के नाम पर देश के कई प्रमुख बैंकों में खाते हैं। जिनमें HDFC बैंक (डेहरी), PNB (करवंदिया और जमुहार), एक्सिस बैंक (सासाराम), SBI (पटना और सासाराम) और बैंक ऑफ इंडिया (जमुहार) शामिल हैं। उनके बैंक खातों में कुल मिलाकर करोड़ों रुपये की राशि जमा है. विवरण इस प्रकार है: HDFC बैंक डेहरी (2 खाते): ₹25,93,145.90 और ₹1,30,094.92. PNB करवंदिया: ₹12,18,854.31. एक्सिस बैंक सासाराम: ₹5,78,740.71. SBI सासाराम: ₹35,861. बैंक ऑफ इंडिया जमुहार: ₹1,18,607.53. HDFC चालू खाता (डेहरी): ₹15,69,860.25. PNB चालू खाता (जमुहार): ₹39,22,191.49। इसके अलावा, त्रिविक्रम नारायण सिंह के पास ₹10,54,580 नकद राशि भी है।
पत्नी आकांक्षा सिंह की संपत्ति भी लाखों में
उनकी पत्नी आकांक्षा सिंह, जो पेशे से सहायक प्रोफेसर और रेडियोलॉजिस्ट हैं, उनके पास भी अच्छी-खासी संपत्ति है।
उनके पास ₹3,75,600 नकद राशि है, साथ ही उनके नाम पर कई बैंक खातों में धन जमा है: एक्सिस बैंक सासाराम: ₹23,86,170. बैंक ऑफ इंडिया जमुहार: ₹33,74,305. PNB जमुहार: ₹1,80,519. SBI सासाराम: ₹4,65,272।
ऋण और देनदारियां
हालांकि त्रिविक्रम सिंह की संपत्ति करोड़ों में है, लेकिन उनके ऊपर कुछ ऋण बकाया भी हैं. शपथ पत्र के अनुसार, उनके ऊपर कुल ₹3.72 करोड़ 36 लाख 051 रुपये का ऋण है। यह ऋण मुख्य रूप से पंजाब नेशनल बैंक (PNB), जमुहार शाखा से लिया गया है: कैश क्रेडिट खाता: ₹2,83,38,616.51. ओवरड्राफ्ट खाता: ₹76,20,903.54. अन्य देयताएं: ₹12,76,531। फिर भी, उनके ऊपर किसी भी प्रकार का टैक्स, जीएसटी, या नगरपालिका कर बकाया नहीं है।
कृषि भूमि और अचल संपत्ति
त्रिविक्रम नारायण सिंह के पास रोहतास जिले के डेहरी अंचल के जमुहार गांव में 5.57 एकड़ कृषि भूमि है। इस जमीन की अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹3.46 करोड़ बताई गई है. कुल मिलाकर, उनके पास लगभग ₹23.97 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है।
सोना, हीरे और अन्य चल संपत्तियां
शपथ पत्र में बताया गया है कि त्रिविक्रम सिंह के पास 695 ग्राम सोने और हीरे के आभूषण हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹69.50 लाख है। इसके अलावा, अन्य चल संपत्तियों का मूल्य ₹15,675 बताया गया है। उनकी पत्नी आकांक्षा सिंह के पास 125 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत करीब ₹12.50 लाख है. दिलचस्प बात यह है कि उनके नाम पर कोई वाहन, वाणिज्यिक भवन या अन्य लग्जरी प्रॉपर्टी का उल्लेख नहीं है।
फिक्स्ड डिपॉजिट्स और निवेश
त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कई बैंकों और कंपनियों में निवेश कर रखा है। उनके नाम पर निम्नलिखित एफडी हैं: PNB जमुहार: ₹2,38,14,302. SBI पटना: ₹34,75,546। वहीं, उनकी पत्नी आकांक्षा सिंह की एक्सिस बैंक सासाराम में ₹31,58,357 की एफडी है।
कंपनियों और निवेश पोर्टफोलियो में भारी पूंजी
व्यवसाय के क्षेत्र में त्रिविक्रम सिंह ने कई कंपनियों में निवेश किया है। Nifra Developers Pvt. Ltd. – ₹3.86 करोड़. VSV Developers & Consultants Pvt. Ltd. – ₹1.75 करोड़. NR Agrico Pvt. Ltd. – ₹50,000. Narayan Wellness Pvt. Ltd. – (राशि निर्दिष्ट नहीं)।
इन्हें भी पढ़ें: Ashwin Net Worth: IPL से संन्यास के बाद भी करोड़ों के मालिक

