Riya Upreti Net Worth: आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ टाइम पास का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि यह कमाई और पहचान का सबसे बड़ा प्लेटफार्म बन चुका है। YouTube और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म ने कई युवाओं को कम उम्र में ही लखपति और करोड़पति बना दिया है। इन्हीं में से एक नाम है Riya Upreti, जो आज सोशल मीडिया के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया में भी तेजी से अपनी पहचान बना चुकी हैं। अगर आप Instagram या YouTube पर एक्टिव रहते हैं, तो आपने कभी न कभी Riya Upreti के वीडियो जरूर देखे होंगे। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आना लाज़मी है कि आखिर Riya Upreti Net Worth कितनी है और वह हर महीने कितना कमाती हैं।
कौन हैं Riya Upreti?
Riya Upreti भारत की एक लोकप्रिय Social Media Influencer, Content Creator और Entrepreneur हैं। इसके साथ ही वह Fobet नाम की एक EdTech कंपनी की CEO भी हैं। रिया का जन्म साल 2001 (कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार 2002) में भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था। वर्तमान में उनकी उम्र 22 साल है। सोशल मीडिया पर रिया अपने Informative और Business-Related कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वह अपने YouTube चैनल पर Podcast Host के रूप में भी काम करती हैं, जहां वह लोगों को बिजनेस, माइंडसेट और साइकोलॉजी से जुड़ी अहम जानकारियां देती हैं।
Fobet कंपनी और बिजनेस जर्नी
Riya Upreti सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर नहीं हैं, बल्कि एक सफल बिजनेस वुमन भी हैं। उन्होंने साल 2021 में Fobet नाम की EdTech कंपनी की शुरुआत की थी। Fobet का मकसद लोगों को साइकोलॉजी से जुड़े विषय आसान और नए तरीके से सिखाना है। कंपनी शुरू करने के पहले ही महीने में रिया ने 3 से 3.5 लाख रुपये की कमाई कर ली थी। इसके बाद जैसे-जैसे कंपनी का नाम बढ़ता गया, वैसे-वैसे इनकम में भी जबरदस्त इजाफा होता गया। इस दौरान रिया को अपने कॉलेज के दूसरे साल में ड्रॉपआउट होना पड़ा, क्योंकि Fobet बिजनेस तेजी से ग्रो कर रहा था और उन्हें पूरा फोकस अपने स्टार्टअप पर देना था।
Riya Upreti की Social Media इनकम
अगर मौजूदा समय में Riya Upreti Fobet Income की बात करें, तो रिपोर्ट्स के अनुसार रिया अपने इस बिजनेस से हर महीने करीब 8 से 10 लाख रुपये कमाती हैं। यही वजह है कि आज Fobet रिया की कमाई का सबसे बड़ा स्रोत बन चुका है।
Riya Upreti Instagram पर भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। उनके Instagram अकाउंट पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स जुड़े हुए हैं। यहां वह बिजनेस, मोटिवेशन और इनफॉर्मेटिव कंटेंट शेयर करती हैं। अगर Riya Upreti Instagram Income की बात करें, तो वह एक Brand Deal के लिए 1 से 2 लाख रुपये चार्ज करती हैं। सिर्फ Instagram से ही रिया हर महीने करीब 3 से 4 लाख रुपये की कमाई कर लेती हैं।
Riya Upreti Income और Net Worth
Riya Upreti की कमाई के मुख्य स्रोत हैं- Fobet बिजनेस, YouTube, Instagram Brand Deals. इन सभी को मिलाकर रिया हर महीने करीब 15 से 20 लाख रुपये की कमाई करती हैं। वहीं अगर Riya Upreti Net Worth की बात करें, तो रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 2 से 3 करोड़ रुपये है।
Riya Upreti का बॉयफ्रेंड
Riya Upreti ने अपने करियर की शुरुआत से ही पूरा फोकस अपने बिजनेस और सोशल मीडिया ग्रोथ पर रखा है। बहुत से लोग इंटरनेट पर Riya Upreti Boyfriend के बारे में सर्च करते रहते हैं। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समय रिया का कोई बॉयफ्रेंड नहीं है, और अगर है भी तो उन्होंने इसे सार्वजनिक नहीं किया है। कम उम्र में इतना बड़ा मुकाम हासिल करना Riya Upreti को आज लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनाता है।
इन्हें भी पढ़ें: Shweta Mahara Net Worth: फिल्मों और ब्रांड्स से कितनी कमाई

