Vivek Bindra Net Worth: विवेक बिंद्रा का नाम आज सोशल मीडिया से लेकर बिजनेस की दुनिया तक हर जगह चर्चा में है। वह भारत के सबसे बड़े Motivational Speaker, YouTuber और Business Coach में से एक माने जाते हैं। YouTube, Instagram और सेमिनार्स के जरिए उन्होंने करोड़ों लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आना लाज़मी है कि Vivek Bindra Income कितनी है, उनकी कमाई के स्रोत क्या हैं और उनकी नेट वर्थ आखिर कितनी है। आज के इस आर्टिकल में हम विवेक बिंद्रा की इनकम, बिजनेस मॉडल, यूट्यूब कमाई और हालिया विवाद के बारे में विस्तार से जानेंगे।
Vivek Bindra अर्ली लाइफ & एजुकेशन
विवेक बिंद्रा का जन्म 1978 में दिल्ली में हुआ था। वह एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। बचपन में उन्होंने कई तरह की मुश्किलों का सामना किया, जिसने उनके व्यक्तित्व को मजबूत बनाया। विवेक बिंद्रा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट जेवियर हाई स्कूल, दिल्ली से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और फिर एमिटी बिजनेस स्कूल से Marketing में MBA किया। करियर की शुरुआत उन्होंने Sales और Marketing से की। उन्होंने HCL Technologies और Infosys जैसी बड़ी कंपनियों में भी काम किया। कॉर्पोरेट अनुभव लेने के बाद उन्होंने अपनी खुद की कंपनी Global ACT की शुरुआत की, जो बिजनेस ट्रेनिंग और कंसल्टिंग सर्विसेज देती है।
कमाई के मुख्य स्रोत
विवेक बिंद्रा की कमाई का एक बड़ा हिस्सा उनके Motivational Sessions और Live Workshops से आता है। उन्हें बड़े कॉर्पोरेट इवेंट्स, सेमिनार्स और कॉन्फ्रेंस में बतौर स्पीकर बुलाया जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक Live Workshop के लिए वह कम से कम ₹17 लाख रुपये फीस लेते हैं। यही वजह है कि पब्लिक स्पीकिंग उनकी इनकम का एक मजबूत स्तंभ है। विवेक बिंद्रा ने Entrepreneurship और Business Management पर कई किताबें लिखी हैं। इनमें “10 Rules of Success” और “Winning the Battle of Life” जैसी किताबें शामिल हैं। इन किताबों की भारत में काफी अच्छी बिक्री हुई है, जिससे उन्हें रॉयल्टी के रूप में अच्छी खासी इनकम होती है। विवेक बिंद्रा की कमाई का सबसे बड़ा स्रोत है उनकी कंपनी Bada Business Private Limited।
यह कंपनी बिजनेस लीडरशिप, ट्रेनिंग और कंसल्टिंग प्रोग्राम्स चलाती है। Bada Business अलग-अलग कैटेगरी के कोर्स ऑफर करता है, जिनकी फीस ₹10,000 से ₹50,000 तक होती है। कंपनी का सबसे चर्चित प्रोग्राम 10 Days MBA रहा है, जिसकी फीस पहले ₹50,000 थी, लेकिन संदीप महेश्वरी के साथ विवाद के बाद यह प्रोग्राम फ्री कर दिया गया। 2022 की फाइनेंशियल रिपोर्ट के अनुसार, Bada Business Private Limited का रेवेन्यू ₹172 करोड़ था। विवेक बिंद्रा का YouTube चैनल भी उनकी इनकम का एक बड़ा जरिया है। फिलहाल उनके YouTube चैनल पर 21.4 मिलियन से ज्यादा Subscribers हैं। Social Blade के अनुसार, विवेक बिंद्रा की YouTube से सालाना कमाई ₹77 लाख से लेकर ₹12 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है।
Vivek Bindra की नेट वर्थ
अगर कुल मिलाकर Vivek Bindra Net Worth की बात करें, तो रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेट वर्थ करीब 11 मिलियन डॉलर, यानी भारतीय मुद्रा में लगभग ₹90 करोड़ रुपये है। यह संपत्ति उनके Bada Business, YouTube चैनल, किताबों और मोटिवेशनल सेशंस से आती है।
इन्हें भी पढ़ें: Lucky Rajor Net Worth: 20 साल की उम्र में लाखों की कमाई

