Sandeep Maheshwari Net Worth: बिना Ads के करोड़ों की कमाई

Sandeep Maheshwari Net Worth: अगर आप YouTube या सोशल मीडिया पर थोड़े भी एक्टिव हैं, तो आपने कभी न कभी Sandeep Maheshwari की कोई न कोई मोटिवेशनल वीडियो जरूर देखी होगी। आज के दौर में जहां ज्यादातर क्रिएटर्स YouTube और Instagram से लाखों-करोड़ों रुपये कमा रहे हैं, वहीं संदीप माहेश्वरी एक ऐसे शख्स हैं जो सोशल मीडिया से होने वाली कमाई को खुद मना कर चुके हैं।

यही वजह है कि लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल रहता है – Sandeep Maheshwari Income आखिर आती कहां से है? जब वह YouTube, Instagram, Ads और Brand Promotion से पैसे नहीं लेते, तो उनकी कमाई का राज क्या है? आज के इस आर्टिकल में हम आपको Sandeep Maheshwari की इनकम, नेट वर्थ, उम्र, पत्नी और उनकी सोच के बारे में विस्तार से बताएंगे।

कौन हैं Sandeep Maheshwari?

Sandeep Maheshwari भारत के सबसे लोकप्रिय Motivational Speaker, YouTuber, Entrepreneur और Influencer माने जाते हैं। इसके अलावा वह भारत की सबसे बड़ी इमेज लाइब्रेरी कंपनी ImagesBazaar के Founder भी हैं। संदीप माहेश्वरी अपने YouTube चैनल पर मोटिवेशन, सेल्फ ग्रोथ और लाइफ से जुड़े वीडियो डालते हैं, जिन्हें करोड़ों लोग देखते हैं। उनकी लोकप्रियता का एक बड़ा कारण यह भी है कि उन्होंने करीब 5 से 10 साल पहले पूरे भारत में फ्री मोटिवेशनल सेमिनार करना शुरू किया था। इन सेमिनार्स में हजारों लोग शामिल होते थे और लाखों युवाओं को इससे दिशा मिली। यही वजह है कि आज संदीप माहेश्वरी को देश के सबसे भरोसेमंद मोटिवेशनल स्पीकर्स में गिना जाता है।

सोशल मीडिया से कमाई न करने की प्रतिज्ञा

आज Sandeep Maheshwari के YouTube चैनल पर 28 मिलियन से ज्यादा Subscribers हैं और Instagram पर भी 5 मिलियन+ Followers जुड़े हुए हैं। इसके बावजूद उन्होंने बहुत पहले यह प्रतिज्ञा ली थी कि वह कभी भी सोशल मीडिया से एक रुपया नहीं कमाएंगे। उनकी सभी मोटिवेशनल वीडियो पूरी तरह फ्री हैं। वह न तो YouTube Ads चलाते हैं और न ही किसी तरह का Brand Promotion करते हैं। संदीप का मानना है कि Ads की वजह से Viewers का फोकस टूटता है, इसलिए उन्होंने अपने चैनल की Monetization बंद कर रखी है।

कमाई कहां से होती है?

अब सवाल आता है कि जब सोशल मीडिया से कमाई नहीं करते, तो Sandeep Maheshwari Income आती कहां से है? दरअसल, उनकी मुख्य इनकम उनके बिजनेस ImagesBazaar से होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ImagesBazaar से संदीप माहेश्वरी हर महीने लगभग 25 से 30 लाख रुपये कमाते हैं। यही उनका प्राइमरी इनकम सोर्स है। अगर बात करें Sandeep Maheshwari Net Worth की, तो अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 10 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। हालांकि, संदीप ने खुद कभी अपनी नेट वर्थ को सार्वजनिक नहीं किया है।

Sandeep Maheshwari सोशल मीडिया इनकम

फिलहाल संदीप माहेश्वरी अपने YouTube चैनल से कोई भी कमाई नहीं करते। लेकिन अगर वह चाहें और अपने चैनल की Monetization On कर दें, तो रिपोर्ट्स के अनुसार वह YouTube Ads से हर महीने 30 से 50 लाख रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं। इसके बावजूद उन्होंने पैसों से ज्यादा अपने सिद्धांतों को महत्व दिया है।

Instagram पर भी संदीप माहेश्वरी के 5 मिलियन से ज्यादा Followers हैं। वह यहां अपनी लाइफ और मोटिवेशन से जुड़ी पोस्ट शेयर करते हैं, लेकिन कोई Brand Deal या Promotion नहीं करते। अगर वह चाहें, तो एक Brand Deal से लगभग 10 लाख रुपये तक कमा सकते हैं, लेकिन उन्होंने इसे भी पूरी तरह से नकार रखा है।

Sandeep Maheshwari Wife और Family

Sandeep Maheshwari शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम Ruchi Maheshwari है। दोनों की Love Marriage हुई है। संदीप ने अपने YouTube चैनल पर अपनी पत्नी के साथ एक इंटरव्यू वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। वहीं, उनके पिता का नाम Roop Kishore Maheshwari और माता का नाम Shakuntala Rani Maheshwari है।

इन्हें भी पढ़ें: Luna Silver Net Worth: स्ट्रगल से सक्सेस तक का सफर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top