Makhana For Weight Loss: बिना भूखे रहे तेजी से घटाएं वजन

Makhana For Weight Loss: आज के समय में वजन बढ़ना एक आम समस्या बन चुकी है। गलत लाइफस्टाइल, जंक फूड और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण लोग तेजी से मोटापे की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में जब भी वजन घटाने की बात आती है, तो सबसे पहले यही सवाल उठता है कि क्या खाएं और क्या नहीं। अगर आप भी वजन घटाने की प्लानिंग कर रहे हैं और हेल्दी स्नैक की तलाश में हैं, तो मखाना आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

मखाना यानी फॉक्स नट्स को आयुर्वेद और न्यूट्रिशन दोनों में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। खास बात यह है कि मखाना न सिर्फ शरीर को जरूरी पोषण देता है, बल्कि वजन घटाने में भी मदद करता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे यह वेट लॉस डाइट के लिए एक परफेक्ट फूड बन जाता है। इसके अलावा मखाने में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं और कमजोरी महसूस नहीं होने देते। वहीं इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बेहद कम होती है, जो दिल की सेहत के लिए भी अच्छी मानी जाती है। आइए डायटीशियन मोनिका जी से जानते हैं कि वजन घटाने के लिए मखाना खाने का सही तरीका क्या है।

मखाने से कैसे घटाएं वजन

डायटीशियन मोनिका जी बताती हैं कि अगर कोई व्यक्ति वजन घटाने का प्लान बना रहा है, तो मखाना उसकी डाइट का अहम हिस्सा बन सकता है। मखाना हल्का, सुपाच्य और पोषण से भरपूर होता है। अगर आप इसे सही मात्रा और सही तरीके से खाते हैं, तो यह बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। खासकर जो लोग स्नैक्स में चिप्स, नमकीन या बिस्कुट खाते हैं, उनके लिए मखाना एक हेल्दी विकल्प है।

भुने हुए मखाने खाने का सही तरीका

अगर आपका लक्ष्य वजन कम करना है, तो मखाने को भूनकर खाना सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। इसके लिए आप एक कटोरा मखाना लें और एक पैन में थोड़ा सा घी डालें। जब घी हल्का गर्म हो जाए, तो उसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर रोस्ट कर लें। मखाने तब तक भूनें जब तक वे कुरकुरे न हो जाएं। इसके बाद इसमें बस एक चुटकी नमक मिलाएं। आप चाहें तो स्वाद के लिए हल्का काली मिर्च या हल्दी भी डाल सकते हैं। रोजाना इस तरह से भुने हुए मखाने खाने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

नार्मल मखाना भी है फायदेमंद

अगर आप घी में भुना हुआ नहीं खाना चाहते, तो नार्मल मखाना भी वजन घटाने में सहायक हो सकता है। नॉर्मल मखाने में मौजूद पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने में मदद करते हैं। इसे खाने से शरीर को जरूरी एनर्जी मिलती है और थकान महसूस नहीं होती। साथ ही यह बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

इन्हें भी पढ़ें: Tips To Increase Memory: भूलने की बीमारी की वजह और समाधान

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top