Ayurvedic Tips: सीने में दर्द होना एक आम लेकिन गंभीर संकेत भी हो सकता है। कई बार यह दर्द गैस, एसिडिटी या अपच की वजह से होता है, तो कभी यह हृदय से जुड़ी परेशानी का इशारा भी कर सकता है। बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान, तनाव और नींद की कमी के कारण आजकल कम उम्र में भी लोग सीने में दर्द की शिकायत करने लगे हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस दर्द को समझा जाए और समय रहते सही उपाय अपनाए जाएं।
आयुर्वेद के अनुसार, शरीर में वात, पित्त और कफ. इन तीनों दोषों का संतुलन बिगड़ने पर कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं, जिनमें सीने में दर्द भी शामिल है। अच्छी बात यह है कि आयुर्वेद में ऐसे कई प्राकृतिक और घरेलू उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप घर पर ही सीने के दर्द में राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ असरदार आयुर्वेदिक उपाय, जो सीने के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।
लहसुन का करें सेवन
आयुर्वेद में लहसुन को एक शक्तिशाली औषधि माना गया है। अगर आपको सीने में दर्द की शिकायत रहती है, तो लहसुन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। एक रिसर्च में यह पाया गया है कि रोजाना लहसुन का सेवन करने से हृदय रोग होने की संभावना कम हो जाती है। लहसुन रक्त संचार को बेहतर बनाता है और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आप रोज सुबह लहसुन का रस निकालकर उसे गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं। इसके अलावा, रोजाना एक कली कच्चा लहसुन खाने से भी सीने के दर्द में राहत मिल सकती है। हालांकि, जिन लोगों को ज्यादा एसिडिटी होती है, उन्हें लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
अदरक का करें सेवन
अदरक का इस्तेमाल आमतौर पर चाय में किया जाता है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार यह सीने में दर्द के लिए भी बेहद लाभकारी है। अदरक में मौजूद जिंजरोल नामक रासायनिक यौगिक कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को नुकसान से बचाते हैं। अगर आपको सीने में दर्द रहता है, तो आप अदरक की चाय पी सकते हैं या फिर थोड़ी मात्रा में कच्चा अदरक भी चबा सकते हैं। यह न सिर्फ पाचन को सुधारता है, बल्कि दिल से जुड़ी समस्याओं से भी बचाव में सहायक हो सकता है।
हल्दी का करें सेवन
हल्दी आयुर्वेद में एक बेहद खास स्थान रखती है। इसमें मौजूद करक्यूमिन तत्व सूजन को कम करने और शरीर में थक्का बनने की प्रक्रिया को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा, हल्दी धमनी में जमा होने वाले प्लाक को कम करने में भी सहयोग कर सकती है। अगर आप रोज रात को एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीते हैं, तो इससे सीने में दर्द और सूजन में राहत मिल सकती है। यह उपाय इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है।
तुलसी का सेवन करें
तुलसी को आयुर्वेद में अमृत के समान माना गया है। तुलसी की पत्तियों में कई जरूरी विटामिन्स और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हृदय में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है और कोलेस्ट्रॉल को जमा होने से रोकता है। आप रोज सुबह 4-5 तुलसी की पत्तियां चबा सकते हैं। इसके अलावा, तुलसी के रस में थोड़ा शहद मिलाकर सेवन करना भी सीने के दर्द में फायदेमंद हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें: Cancer Risk: 50 साल से कम उम्र के लोगों में बढ़ रहा कैंसर

