Ayurvedic Weight Loss Tips: आज के समय में बढ़ता वजन लगभग हर दूसरे व्यक्ति की परेशानी बन चुका है। खासकर पेट पर जमा चर्बी यानी लटकती हुई तोंद न सिर्फ देखने में खराब लगती है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों की जड़ भी बन सकती है। मोटापा अपने साथ डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याएं भी लेकर आता है। यही वजह है कि लोग वजन घटाने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, सख्त डाइट फॉलो करते हैं, फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता।
अगर आप भी जिम और डाइट से परेशान हो चुके हैं, तो आयुर्वेद आपके लिए एक बेहतर और प्राकृतिक विकल्प हो सकता है। आयुर्वेद में वजन बढ़ने को दोषों के असंतुलन से जोड़ा गया है, खासकर कफ दोष के बढ़ने से शरीर में फैट जमा होने लगता है। अच्छी बात यह है कि आयुर्वेद में कुछ ऐसे आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप धीरे-धीरे लेकिन असरदार तरीके से वजन और तोंद दोनों को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही असरदार आयुर्वेदिक उपाय।
ग्रीन टी पीना शुरू कर दें
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी दिनचर्या में ग्रीन टी जरूर शामिल करें। आयुर्वेद के अनुसार, ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं। इससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी तेजी से बर्न होती है। नियमित रूप से ग्रीन टी पीने से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है और वजन कंट्रोल में रहता है। बेहतर परिणाम के लिए दिन में 1 से 2 कप ग्रीन टी पीना फायदेमंद माना जाता है।
दालचीनी का इस्तेमाल करें
दालचीनी को आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर मसाला माना गया है। अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो दालचीनी आपके लिए काफी मददगार हो सकती है। दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है, जिससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम होती है। आप दालचीनी को चाय में डालकर पी सकते हैं या फिर दालचीनी पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन कर सकते हैं। इससे वजन घटाने की प्रक्रिया तेज हो सकती है।
नींबू और शहद पिएं
वजन घटाने के घरेलू उपायों में नींबू और शहद का नाम सबसे ऊपर आता है। आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से लिवर डिटॉक्स होता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। इस उपाय को रोजाना करने से पेट हल्का रहता है और तोंद कम करने में मदद मिल सकती है। ध्यान रखें कि इसका असर तभी दिखेगा, जब आप इसे नियमित रूप से अपनाएंगे।
अश्वगंधा का इस्तेमाल करें
अश्वगंधा आयुर्वेद की एक बेहद प्रभावी जड़ी-बूटी है। इसे आमतौर पर तनाव कम करने के लिए जाना जाता है, लेकिन वजन घटाने में भी यह सहायक हो सकती है। तनाव और हार्मोनल असंतुलन कई बार वजन बढ़ने की बड़ी वजह बनते हैं। अगर आप वजन घटाने की योजना बना रहे हैं, तो अश्वगंधा का सेवन शुरू कर सकते हैं। यह शरीर को संतुलित रखने में मदद करता है और वजन घटाने की प्रक्रिया को सपोर्ट करता है।
त्रिफला का सेवन करें
आयुर्वेद में त्रिफला को वजन घटाने के लिए बेहद कारगर माना गया है। त्रिफला अमलाकी, बिभीतकी और हरीतकी का मिश्रण होता है। इसका नियमित सेवन पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। अगर आपका पाचन सही रहेगा, तो वजन कम करना भी आसान हो जाता है। रोजाना एक चम्मच त्रिफला का सेवन करने से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है।
इन्हें भी पढ़ें: Jawline Exercise: फेस फैट कम कर पाएं आकर्षक जॉलाइन

