Foods for Liver: लिवर हमारे शरीर का सबसे अहम अंग माना जाता है। यह न सिर्फ भोजन को पचाने में मदद करता है, बल्कि शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने, खून को साफ रखने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी बड़ी भूमिका निभाता है। आसान शब्दों में कहें तो अगर लिवर सही तरीके से काम न करे, तो पूरा शरीर गड़बड़ा सकता है। लेकिन आजकल की खराब लाइफस्टाइल, जंक फूड, ऑयली चीजें और अनियमित खानपान की वजह से लोग अनजाने में ही अपने लिवर को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
डायटीशियन मोनिका जी का कहना है कि लिवर की सेहत को बनाए रखने के लिए दवाइयों से ज्यादा जरूरी है सही डाइट। अगर आप रोजमर्रा के खाने में कुछ हेल्दी चीजें शामिल कर लें, तो लिवर को लंबे समय तक दुरुस्त रखा जा सकता है। आइए जानते हैं डायटीशियन से कि आखिर लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए।
क्रूसिफेरस सब्जियां जरूर खाएं
डायटीशियन मोनिका जी बताती हैं कि अगर आप अपने लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो क्रूसिफेरस सब्जियों को डाइट का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है। ये सब्जियां शरीर में जमा टॉक्सिक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती हैं और लिवर की डिटॉक्स प्रक्रिया को बेहतर बनाती हैं। क्रूसिफेरस सब्जियों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और जरूरी विटामिन्स पाए जाते हैं, जो लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं। पत्ता गोभी, फूल गोभी, ब्रोकली और मूली जैसी सब्जियां इस कैटेगरी में आती हैं। इन्हें नियमित रूप से खाने से लिवर पर फैट जमा होने का खतरा भी कम होता है।
बेरीज से मिलेगा लिवर को पोषण
अगर आप लिवर को लंबे समय तक स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो बेरीज को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी जैसी बेरीज एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होती हैं। डायटीशियन के अनुसार, बेरीज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते हैं और उसे फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इसके अलावा फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है, जिससे लिवर पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता।
फैटी फिश से मिलेगा ओमेगा-3 का फायदा
लिवर के लिए फैटी फिश को भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। सैलमन, मैकरेल और सारडीन जैसी मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। डायटीशियन मोनिका जी बताती हैं कि ओमेगा-3 फैटी एसिड लिवर में जमा अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करता है और सूजन को भी घटाता है। साथ ही, इनमें मौजूद प्रोटीन लिवर की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है। अगर आप नॉन-वेज खाते हैं, तो हफ्ते में 2-3 बार फैटी फिश को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां हैं लिवर की सबसे बड़ी दोस्त
लिवर को दुरुस्त रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन सबसे आसान और असरदार तरीका माना जाता है। पालक, सरसों का साग, मेथी और बथुआ जैसी सब्जियों में विटामिन्स, मिनरल्स और क्लोरोफिल भरपूर मात्रा में पाया जाता है. डायटीशियन के अनुसार, ये सब्जियां लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम करती हैं। इसके अलावा ये पाचन को भी सुधारती हैं, जिससे लिवर को आराम मिलता है।
इन्हें भी पढ़ें: Prevent Hair Fall: झड़ते बालों के लिए बेस्ट डाइट प्लान

