Papaya Leaf: पपीते का नाम आते ही सबसे पहले उसके मीठे फल का ख्याल आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पपीते के पत्ते भी सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं। आयुर्वेद में पपीते के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई तरह की दवाइयों को बनाने में किया जाता रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि पपीते के पत्तों में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
डायटीशियन मोनिका जी के अनुसार, अगर सही मात्रा में पपीते के पत्ते का जूस लिया जाए, तो यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आजकल लोग इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर डेंगू जैसी बीमारियों में भी पपीते के पत्ते के जूस का सहारा लेते हैं। आइए जानते हैं पपीते के पत्ते का जूस पीने से मिलने वाले 6 सबसे बड़े फायदे।
सूजन को करे कम
पपीते के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, फ्लेवोनॉयड्स और पैपीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये सभी मिलकर शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अगर आपके शरीर के किसी हिस्से में सूजन, दर्द या जकड़न रहती है, तो रोजाना एक कप पपीते के पत्ते का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। यह अंदर से शरीर को राहत पहुंचाने का काम करता है।
त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद
पपीते के पत्तों में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स स्किन के लिए बहुत लाभकारी माने जाते हैं। पपीते के पत्ते का जूस पीने से त्वचा साफ रहती है और उसमें नेचुरल ग्लो आता है। अगर आप मुंहासे, दाग-धब्बे या बेजान त्वचा से परेशान हैं, तो पपीते के पत्ते का जूस आपकी स्किन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
डायबिटीज में कारगर
डायबिटीज के मरीजों के लिए पपीते के पत्ते का जूस काफी लाभदायक माना जाता है। इसे पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायटीशियन मोनिका जी बताती हैं कि पपीते के पत्तों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पैनक्रियाज के फंक्शन को सपोर्ट करते हैं। इससे शरीर में शुगर लेवल संतुलित रहने में मदद मिलती है। हालांकि डायबिटीज के मरीजों को इसे डॉक्टर की सलाह से ही लेना चाहिए।
पाचन तंत्र को बनाए मजबूत
अगर आपको बार-बार गैस, कब्ज या अपच की समस्या रहती है, तो पपीते के पत्ते का जूस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें पैपीन और फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। पपीते के पत्तों में पाया जाने वाला फाइबर आंतों को स्वस्थ रखता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
इम्यूनिटी को करे मजबूत
पपीते के पत्तों में विटामिन A, C, E और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व मिलकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। अगर आप रोजाना एक कप पपीते के पत्ते का जूस पीते हैं, तो आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर संक्रमणों से बेहतर तरीके से लड़ पाता है।
प्लेटलेट्स बढ़ाने में सहायक
डेंगू के मरीजों के लिए पपीते के पत्ते का जूस किसी वरदान से कम नहीं माना जाता। डेंगू में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से गिर जाती है। ऐसे में पपीते के पत्ते का जूस पीने से प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद मिलती है। यही वजह है कि डेंगू के दौरान डॉक्टर भी कई बार पपीते के पत्ते का जूस लेने की सलाह देते हैं, ताकि शरीर बीमारी से जल्दी उबर सके।
इन्हें भी पढ़ें: Tips to Remove Til: डॉक्टर की सलाह और घरेलू उपाय

