36km माइलेज वाली Royal Enfield बाइक, युवाओं में मचा रही धूम

Royal Enfield Hunter 350: 350cc सेगमेंट में अगर किसी बाइक ने कम समय में जबरदस्त पहचान बनाई है, तो वह है Royal Enfield Hunter 350। यह न सिर्फ Royal Enfield की सबसे सस्ती बाइक है, बल्कि उन लोगों के लिए भी एक शानदार ऑप्शन है, जो पहली बार Royal Enfield खरीदना चाहते हैं। अगस्त 2022 में लॉन्च होने के बाद से ही इस बाइक ने यंग राइडर्स और डेली कम्यूटर्स के बीच खास जगह बना ली है। Classic 350 जितनी बंपर सेल्स भले न हो, लेकिन स्टाइल, माइलेज और कीमत के मामले में Hunter 350 कई लोगों का दिल जीत चुकी है। 

जो लोग Royal Enfield का क्रेज तो रखते हैं, लेकिन भारी-भरकम बाइक और ज्यादा कीमत से बचना चाहते हैं, उनके लिए Hunter 350 एकदम परफेक्ट चॉइस बनकर सामने आती है। आइए जानते हैं वो 5 बड़ी वजहें, जिनकी वजह से Royal Enfield Hunter 350 इतनी पॉपुलर हो रही है।

दमदार इंजन और शानदार माइलेज

Royal Enfield Hunter 350 की सबसे बड़ी ताकत इसका भरोसेमंद J-series इंजन है। इसमें 349cc का एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20.2 bhp की पिक पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन शहर के ट्रैफिक और हाईवे दोनों के लिए अच्छा बैलेंस बनाता है। इसके साथ इसमें स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच भी दिया गया है, जिससे क्लच ऑपरेशन हल्का और स्मूद हो जाता है। माइलेज की बात करें तो Hunter 350 करीब 36.2 kmpl का माइलेज देती है। यानी आपको पावर भी मिलती है और जेब पर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ता। पावर और एफिशिएंसी का यह कॉम्बिनेशन इसे डेली यूज़ के लिए शानदार बनाता है।

चलाने में हल्की और आसान

Royal Enfield Hunter 350 पूरी कंपनी लाइनअप की सबसे हल्की बाइक है। इसका वजन सिर्फ 181 किलो है, जिसकी वजह से इसे ट्रैफिक में चलाना काफी आसान हो जाता है। नई या कम अनुभव वाली राइडर्स के लिए यह बाइक कंट्रोल करना बेहद सरल है। इस बाइक में आगे और पीछे दोनों तरफ 17-इंच के व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे Classic 350 और Meteor 350 जैसी बाइक्स से ज्यादा फुर्तीला बनाते हैं। यही वजह है कि शहर के तंग रास्तों और भीड़-भाड़ वाले ट्रैफिक में Hunter 350 ज्यादा आरामदायक महसूस होती है।

हर तरह की सड़कों पर भरोसेमंद परफॉर्मेंस

Hunter 350 सिर्फ स्मूथ सड़कों के लिए ही नहीं बनी है। 2025 में इसके रियर सस्पेंशन को अपडेट किया गया है, जिससे राइडिंग कंफर्ट पहले से और बेहतर हो गया है। चाहे अच्छी सड़क हो या हल्की उबड़-खाबड़ रोड, यह बाइक हर जगह संतुलित परफॉर्मेंस देती है। ब्रेकिंग के लिए इसमें 300mm फ्रंट डिस्क और 270mm रियर डिस्क के साथ डुअल-चैनल ABS दिया गया है, जो सेफ्टी के लिहाज से बड़ा प्लस पॉइंट है।

कंफर्टेबल और यूथफुल डिजाइन

Royal Enfield Hunter 350 का डिजाइन इसे बाकी Royal Enfield बाइक्स से अलग पहचान देता है। इसका लुक कंपैक्ट, स्पोर्टी और मॉडर्न-रेट्रो रोडस्टर स्टाइल का है। यही वजह है कि यह खासतौर पर यंग राइडर्स को खूब पसंद आ रही है। इसकी सीट हाइट सिर्फ 790mm है, जिससे छोटे कद के राइडर्स के लिए भी इसे संभालना आसान हो जाता है। चौड़े हैंडलबार राइडर को सीधी और कंफर्टेबल बैठने की पोजीशन देते हैं, जिससे लंबे समय तक राइड करने में थकान कम होती है।

मॉडर्न फीचर्स से लैस

Hunter 350 सिर्फ लुक्स में ही नहीं, फीचर्स के मामले में भी पीछे नहीं है। इसके Metro वेरिएंट में LED हेडलाइट दी गई है, जो रात में बेहतर विजिबिलिटी देती है। इसके अलावा इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और Type-C USB चार्जर भी मिलता है, जो आज के दौर में बेहद काम का फीचर है। ये सारे फीचर्स मिलकर Hunter 350 को एक ऐसी बाइक बनाते हैं, जो स्टाइल, कंफर्ट और यूज़ेबिलिटी-तीनों में संतुलन बनाए रखती है।

इन्हें भी पढ़ें: नई Nissan Tekton SUV लॉन्च से पहले ही मचा रही है धमाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top