Honda Elevate Vs Maruti Victoris: भारतीय कार बाजार में मिड-साइज SUV सेगमेंट तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इस सेगमेंट में ग्राहकों के पास अब कई मजबूत विकल्प मौजूद हैं। Honda Elevate और Maruti Victoris (Grand Vitara) इसी कैटेगरी की दो चर्चित SUVs हैं। दोनों ही गाड़ियां अपने-अपने ब्रांड की ताकत, भरोसे और फीचर्स के दम पर ग्राहकों को आकर्षित करती हैं। लेकिन जब बात आती है इंजन, फीचर्स और कीमत की, तो कन्फ्यूजन होना लाजमी है कि आखिर किस SUV को खरीदना ज्यादा समझदारी भरा फैसला होगा। आइए आसान भाषा में दोनों का पूरा कंपेरिजन करते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
Honda Elevate को एक मिड-साइज SUV के तौर पर पेश किया गया है। इसमें कंपनी की तरफ से 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 121 PS की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है। Honda का यह इंजन स्मूथ परफॉर्मेंस और रिलायबिलिटी के लिए जाना जाता है, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए सही माना जाता है।
वहीं Maruti Victoris में भी 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 75.8 किलोवाट (करीब 103 PS) की पावर और 139 Nm का टॉर्क देता है। हालांकि Victoris की खास बात यह है कि यह SUV सिर्फ पेट्रोल तक सीमित नहीं है। इसमें Strong Hybrid और CNG विकल्प भी मिलते हैं, जो बेहतर माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट चाहने वाले ग्राहकों के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है।
फीचर्स की टक्कर
फीचर्स के मामले में Honda Elevate काफी प्रैक्टिकल और क्लीन अप्रोच के साथ आती है। इसमें LED DRL, LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, LED टेल लैंप, फ्रंट और रियर बंपर पर सिल्वर स्किड गार्निश, 16 और 17-इंच अलॉय व्हील्स, शार्क फिन एंटीना और बॉडी कलर्ड ORVMs दिए गए हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसमें बेज और ब्लैक थीम, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, स्मार्ट की, की-लेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टर, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील, 60:40 स्प्लिट सीट्स और 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मैक्स कूल मोड, रियर AC वेंट, PM 2.5 केबिन एयर प्यूरीफायर और एंबिएंट लाइट्स भी दी गई हैं।
दूसरी ओर Maruti Victoris फीचर्स के मामले में ज्यादा प्रीमियम और टेक-लोडेड नजर आती है। इसमें LED हेडलाइट्स, LED DRLs, कनेक्टेड रियर टेललाइट्स, शार्क फिन एंटीना और 26.03 सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके साथ इसमें Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम, जेस्चर कंट्रोल टेलगेट, एंबिएंट लाइटिंग, Alexa Auto वॉयस असिस्टेंट और 35 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। इसके टॉप वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे फीचर्स के मामले में Honda Elevate से एक कदम आगे ले जाते हैं।
कीमत का अंतर
कीमत की बात करें तो Honda Elevate की एक्स-शोरूम कीमत ₹11.60 लाख से शुरू होकर ₹16.67 लाख तक जाती है। वहीं Maruti Victoris की कीमत ₹10.50 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹19.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यानी Victoris की रेंज ज्यादा बड़ी है और इसमें ज्यादा वेरिएंट ऑप्शन्स मिलते हैं।
कौन सी SUV आपके लिए बेहतर?
अगर आप सिंपल, भरोसेमंद इंजन, स्मूथ ड्राइव और Honda की क्वालिटी को प्राथमिकता देते हैं, तो Honda Elevate एक शानदार विकल्प हो सकती है। वहीं अगर आप ज्यादा फीचर्स, हाइब्रिड या CNG ऑप्शन और बेहतर माइलेज चाहते हैं, तो Maruti Victoris आपके लिए ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती है। अंत में, यह पूरी तरह आपकी जरूरत, बजट और ड्राइविंग प्रेफरेंस पर निर्भर करता है कि इनमें से कौन सी SUV आपके गैरेज में जगह बनाएगी।
इन्हें भी पढ़ें: 36km माइलेज वाली Royal Enfield बाइक, युवाओं में मचा रही धूम

