Jonathan Gaming Net Worth: भारत में जैसे-जैसे इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ा है, वैसे-वैसे कमाई के नए रास्ते भी खुलते चले गए हैं। आज हजारों-लाखों लोग इंटरनेट के जरिए अपना करियर बना चुके हैं। कोई YouTube से कमा रहा है, कोई Instagram से, तो कोई गेमिंग को ही अपना प्रोफेशन बना चुका है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई लड़का PUBG या BGMI जैसी मोबाइल गेम खेलकर करोड़ों रुपये कमा सकता है? सुनने में भले ही अजीब लगे।
लेकिन यह पूरी तरह सच है। भारत में कई ऐसे प्रोफेशनल गेमर्स हैं जो सिर्फ गेमिंग के दम पर करोड़पति बन चुके हैं। इन्हीं में से एक बड़ा नाम है Jonathan Gaming। अगर आप सोशल मीडिया या गेमिंग की दुनिया से जुड़े हैं, तो आपने Jonathan Gaming का नाम जरूर सुना होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Jonathan Gaming Net Worth, उनकी इनकम, करियर और लाइफस्टाइल से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में देने वाले हैं।
कौन हैं Jonathan Gaming?
Jonathan Gaming भारत के सबसे पॉपुलर eSports Player, YouTuber और Social Media Influencer हैं। उनका असली नाम Jonathan Amaral है। उनका जन्म 21 सितंबर 2002 को मुंबई, भारत में हुआ था। फिलहाल Jonathan की उम्र 23 साल है। Jonathan को भारत का सबसे बेहतरीन BGMI (Battlegrounds Mobile India) प्लेयर माना जाता है। उन्होंने BGMI ही नहीं बल्कि PUBG के समय भी कई रिकॉर्ड बनाए हैं। गेमिंग का शौक उन्हें बचपन से था।
यही वजह है कि उनके घरवालों ने उन्हें मोबाइल गेम खेलने के लिए iPhone 5 दिला दिया था। एक दिन Jonathan ने PUBG खेलते हुए अपनी गेमप्ले वीडियो बिना किसी खास प्लान के YouTube पर अपलोड कर दी। लोगों को उनका गेम खेलने का स्टाइल इतना पसंद आया कि वीडियो वायरल हो गई। यहीं से Jonathan Amaral से Jonathan Gaming बनने की कहानी शुरू हुई। आज Jonathan को भारत का टॉप BGMI खिलाड़ी माना जाता है और YouTube व Instagram मिलाकर करोड़ों लोग उन्हें फॉलो करते हैं।
Jonathan Gaming की कुल सम्पति
Jonathan Gaming एक प्रोफेशनल eSports प्लेयर हैं और उनकी कमाई के कई सोर्स हैं। वे eSports टूर्नामेंट, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया के जरिए पैसा कमाते हैं। अगर Jonathan Gaming Net Worth की बात करें, तो रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 12 करोड़ रुपये है।
इन्हें भी पढ़ें: Anushka Sen Net Worth: टीवी से यूट्यूब तक करोड़ों की कमाई

