Samsung Galaxy A07 5G: Samsung ने भारतीय बाजार में अपनी A-सीरीज को और मजबूत करते हुए Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन खास तौर पर Gen-Z यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और कैजुअल गेमिंग को ज्यादा पसंद करते हैं। बजट सेगमेंट में 5G सपोर्ट, बड़ी डिस्प्ले और दमदार बैटरी के साथ यह फोन काफी आकर्षक बनकर सामने आया है।
6 साल तक अपडेट्स का बड़ा वादा
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है Samsung का 6 साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा। इस प्राइस रेंज में इतना लंबा अपडेट सपोर्ट मिलना इसे बाकी बजट 5G स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है।
Samsung Galaxy A07 5G की कीमत और ऑफर्स
Samsung Galaxy A07 5G को भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹15,999 रखी गई है, जबकि 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹17,999 में आता है। फोन में हाइब्रिड ड्यूल-SIM स्लॉट दिया गया है, जिससे यूजर्स 1TB तक का microSD कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। लॉन्च ऑफर्स के तहत SBI, HDFC और Axis Bank कार्ड्स के साथ-साथ UPI पेमेंट पर ₹1,000 का कैशबैक मिल रहा है।
इसके अलावा 18 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। इन ऑफर्स के बाद 4GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत ₹14,999 और 6GB वेरिएंट की ₹16,999 हो जाती है। यह फोन Samsung एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और ऑफलाइन रिटेलर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
डिस्प्ले और डिजाइन
Samsung Galaxy A07 5G में 6.7-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स हाई-ब्राइटनेस मोड को सपोर्ट करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें 2-स्टेप टेम्पर्ड ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो फोन का बैक Glass Fibre Reinforced Polymer से बना है। इसकी मोटाई 8.2mm, वजन 199 ग्राम है और यह IP54 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रखता है। फोन Light Violet, Light Green और Black कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।
परफॉर्मेंस और बैटरी
फोन में MediaTek Dimensity 6300 (6nm) प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें Cortex-A76 और Cortex-A55 कोर शामिल हैं। यह चिपसेट डेली यूज, मल्टीमीडिया और कैजुअल गेमिंग के लिए अच्छा परफॉर्मेंस देता है। बैटरी के मामले में Galaxy A07 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पिछले मॉडल से लगभग 20% बड़ी है। यह 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, हालांकि बॉक्स में चार्जर नहीं दिया गया है।
कैमरा और कनेक्टिविटी
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G SA/NSA, डुअल-बैंड Wi-Fi ac, Bluetooth 5.3, GPS + GLONASS, 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।
सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी
Samsung Galaxy A07 5G Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें Samsung Knox Vault, फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक के साथ-साथ Samsung Wallet के जरिए UPI पेमेंट सपोर्ट भी मिलता है।
इन्हें भी पढ़ें: New Vivo X200T: Zeiss-ट्यून कैमरा और 9400+ पावर चिप के साथ

