Shubhankar Mishra Net Worth: यूट्यूब की दुनिया में आज कई ऐसे पत्रकार हैं जिन्होंने टीवी न्यूज चैनलों के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी अलग पहचान बना ली है। पहले जहां लोग केवल टीवी पर खबरें देखते थे, वहीं अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी न्यूज और पॉडकास्ट को बड़े पैमाने पर पसंद किया जा रहा है। इसी बदलाव के दौर में कुछ पत्रकार ऐसे भी हैं जिन्होंने डिजिटल मीडिया में जबरदस्त सफलता हासिल की है। इन्हीं नामों में से एक हैं Shubhankar Mishra।
अगर आप टीवी न्यूज देखते रहे हैं, तो आपने शुभंकर मिश्रा को न्यूज एंकरिंग करते जरूर देखा होगा। लेकिन आज वह सिर्फ एक पत्रकार नहीं, बल्कि एक पॉपुलर YouTuber और Influencer भी बन चुके हैं। यही वजह है कि बहुत से लोग इंटरनेट पर Shubhankar Mishra Net Worth, उनकी इनकम और पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको शुभंकर मिश्रा की कमाई, करियर और लाइफ से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में देने वाले हैं।
कौन हैं Shubhankar Mishra?
Shubhankar Mishra भारत के जाने-माने पत्रकार और यूट्यूबर हैं। उनका जन्म 10 अप्रैल 1993 को उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। शुभंकर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2015 में की थी, जब उन्हें India News टीवी चैनल में काम करने का मौका मिला। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने Zee Media को जॉइन किया और वहां बतौर पत्रकार अपनी पहचान बनाई। लेकिन उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट तब आया, जब साल 2022 में उन्हें भारत के सबसे बड़े न्यूज चैनल Aaj Tak में काम करने का मौका मिला। यहीं से शुभंकर मिश्रा को देशभर में बड़ी पहचान मिली।
इसी दौरान शुभंकर ने YouTube और Instagram पर भी न्यूज और करंट अफेयर्स से जुड़ा कंटेंट बनाना शुरू कर दिया। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी साफ और दमदार प्रस्तुति लोगों को खूब पसंद आई, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ने लगी। साल 2023 में शुभंकर मिश्रा ने Aaj Tak से रिजाइन दे दिया और पूरी तरह डिजिटल मीडिया पर फोकस करने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने यूट्यूब पर अपना Podcast Show शुरू किया, जो आज काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
Shubhankar Mishra की कुल सम्पति
अगर Shubhankar Mishra Income Sources की बात करें, तो आज उनकी कमाई के मुख्य जरिये YouTube, Instagram, Brand Deals और पहले की News Anchoring हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार शुभंकर मिश्रा की मंथली इनकम लगभग 8 से 12 लाख रुपये के बीच है। वहीं अगर Shubhankar Mishra Net Worth की बात करें, तो उनकी कुल संपत्ति करीब 4 से 5 करोड़ रुपये आंकी जाती है।
Shubhankar Mishra की सोशल मीडिया इनकम
Shubhankar Mishra के यूट्यूब चैनल पर इस समय 2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स जुड़े हुए हैं। उनके चैनल पर ज्यादातर न्यूज एनालिसिस और पॉडकास्ट वीडियो अपलोड किए जाते हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ यूट्यूब से शुभंकर मिश्रा हर महीने 4 से 5 लाख रुपये की कमाई करते हैं। इसके अलावा अगर यूट्यूब पर किसी ब्रांड डील की बात करें, तो इसके लिए वह लगभग 5 से 6 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
Instagram पर भी शुभंकर मिश्रा काफी एक्टिव रहते हैं। वह यहां न्यूज और पॉडकास्ट से जुड़े रील्स और क्लिप्स शेयर करते हैं। फिलहाल उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, Instagram पर एक ब्रांड डील के लिए शुभंकर मिश्रा करीब 8 से 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं, जो उनकी इनकम का एक बड़ा हिस्सा है।
Shubhankar Mishra की पत्नी
बहुत से लोग Shubhankar Mishra Wife के बारे में जानना चाहते हैं। आपको बता दें कि शुभंकर मिश्रा की अभी तक शादी नहीं हुई है। इंटरनेट पर भी उनकी पत्नी या गर्लफ्रेंड को लेकर कोई पक्की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
इन्हें भी पढ़ें: Jonathan Gaming Net Worth: सिर्फ ऑनलाइन गेम खेलकर की कमाई

