Nisha Madhulika Net Worth: उम्र नहीं, हुनर कमाता है पैसा

Nisha Madhulika Net Worth: आज के दौर में YouTube और Instagram सिर्फ युवाओं तक ही सीमित नहीं रहे। इन प्लेटफॉर्म्स ने यह साबित कर दिया है कि अगर हुनर और मेहनत हो, तो उम्र कभी भी कमाई के रास्ते में रुकावट नहीं बनती। सोशल मीडिया की इसी दुनिया में एक ऐसा नाम है, जिसने लाखों-करोड़ों लोगों की सोच बदल दी है, और वह नाम है Nisha Madhulika। अक्सर लोग मानते हैं कि ज्यादा उम्र के लोग सोशल मीडिया पर सफल नहीं हो सकते, लेकिन Nisha Madhulika इस सोच को पूरी तरह गलत साबित करती हैं।

60 साल से ज्यादा उम्र होने के बावजूद आज वह YouTube की मदद से करोड़ों रुपये कमा रही हैं। उनकी आसान और घरेलू रेसिपी वीडियो लगभग हर भारतीय किचन में देखी जाती हैं। ऐसे में बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि Nisha Madhulika Net Worth कितनी है, उनकी कमाई कहां से होती है और उन्होंने यह मुकाम कैसे हासिल किया। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Nisha Madhulika की नेट वर्थ के साथ-साथ उनकी पूरी जर्नी आसान भाषा में बताने वाले हैं।

कौन हैं Nisha Madhulika?

Nisha Madhulika भारत की जानी-मानी शेफ, YouTuber और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उनका जन्म 25 अगस्त 1959 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। इस समय उनकी उम्र करीब 63 साल है। शादी के बाद उन्होंने अपने पति के बिजनेस में भी हाथ बंटाया, लेकिन कुकिंग का शौक उनके अंदर हमेशा बना रहा। निशा को बचपन से ही खाना बनाने का बहुत शौक था।

करीब 50 साल की उम्र में उन्होंने इंटरनेट के जरिए सीखकर एक फूड ब्लॉग शुरू किया, जहां वह अपनी रेसिपीज शेयर करती थीं। ब्लॉग पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद उनके परिवार ने उन्हें YouTube पर वीडियो बनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद साल 2011 में उन्होंने अपना YouTube चैनल “Nisha Madhulika” शुरू किया। शुरुआत में वीडियो साधारण थे, लेकिन उनकी रेसिपीज इतनी आसान और भरोसेमंद थीं कि लोगों ने उन्हें हाथों-हाथ लेना शुरू कर दिया।

YouTube पर कैसे बनीं सुपरस्टार?

YouTube पर Nisha Madhulika की कुकिंग वीडियो को लोगों ने खूब प्यार दिया। कुछ ही सालों में उनके चैनल ने 1 लाख सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया। धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई और आज उनके YouTube चैनल पर 14 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उनकी हर वीडियो पर लाखों, कभी-कभी करोड़ों व्यूज आते हैं। डिजिटल दुनिया में उनके योगदान के लिए उन्हें कई बड़े डिजिटल अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। आज Nisha Madhulika सिर्फ एक कुकिंग चैनल नहीं, बल्कि एक ब्रांड बन चुकी हैं।

Nisha Madhulika की कुल सम्पति

अब बात करते हैं सबसे जरूरी सवाल की-Nisha Madhulika Net Worth। रिपोर्ट्स के अनुसार, Nisha Madhulika की कुल संपत्ति करीब 3 मिलियन डॉलर है। भारतीय करेंसी में यह रकम करोड़ों रुपये में बैठती है। उनकी यह पूरी कमाई YouTube, Instagram और ब्रांड डील्स के जरिए हुई है। खास बात यह है कि उन्होंने यह सफलता उस उम्र में हासिल की, जब ज्यादातर लोग रिटायरमेंट की सोचते हैं।

Nisha Madhulika की सोशल मीडिया इनकम

Nisha Madhulika ने साल 2011 में YouTube पर रेसिपी वीडियो बनाना शुरू किया था। आज उनके चैनल पर करीब 14 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, YouTube से वह हर महीने लगभग 4 से 5 लाख रुपये कमाती हैं। इसके अलावा, अगर किसी ब्रांड का प्रमोशन होता है, तो एक ब्रांड डील के लिए वह 5 से 6 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।

Instagram पर भी Nisha Madhulika काफी एक्टिव हैं। वह Reels के जरिए रेसिपी और कुकिंग टिप्स शेयर करती हैं। फिलहाल उनके Instagram पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। Instagram पर एक ब्रांड डील के लिए Nisha Madhulika करीब 5 से 6 लाख रुपये चार्ज करती हैं, जिससे उनकी कमाई और भी बढ़ जाती है।

इन्हें भी पढ़ें: Shubhankar Mishra Net Worth: एक वीडियो से कितनी होती है कमाई

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top