Samsung Galaxy F70e 5G: साउथ कोरियन टेक दिग्गज Samsung ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन Galaxy F70 सीरीज का पहला स्मार्टफोन है और खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो कम बजट में भरोसेमंद ब्रांड, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और दमदार बैटरी की तलाश कर रहे हैं। Samsung का दावा है कि यह फोन रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ लॉन्ग-टर्म यूज के लिए भी एक मजबूत ऑप्शन साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक की पूरी जानकारी।
Samsung Galaxy F70e 5G की कीमत और सेल डिटेल्स
Samsung Galaxy F70e 5G को कंपनी ने भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। पहला वेरिएंट 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। वहीं दूसरा वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 17 फरवरी से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Flipkart और Samsung के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बजट सेगमेंट में इस कीमत पर 5G सपोर्ट और Samsung ब्रांड का नाम इसे काफी आकर्षक बनाता है।
बड़ा स्क्रीन, स्मूद एक्सपीरियंस
Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग, सोशल मीडिया और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूद रहेगा। डिस्प्ले में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 260 PPI पिक्सल डेंसिटी और 16 मिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलता है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी भी ठीक-ठाक रहने की उम्मीद है। डिजाइन की बात करें तो फोन का रियर पैनल प्रीमियम लेदर फिनिश के साथ आता है, जो इसे इस प्राइस रेंज में थोड़ा अलग बनाता है। पीछे की तरफ पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जबकि फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच देखने को मिलता है। यह फोन दो कलर ऑप्शन-Limelite Green और Spotlight Blue में उपलब्ध है।
लंबा सपोर्ट सबसे बड़ी ताकत
Samsung Galaxy F70e 5G में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है। कंपनी के अनुसार, इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर लगभग 6,23,000 का स्कोर हासिल किया है, जो डेली यूज और हल्के गेमिंग के लिए इसे एक अच्छा विकल्प बनाता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है। Samsung ने इस डिवाइस के लिए 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इस बजट सेगमेंट में इसे बेहद खास बना देता है। लंबे समय तक अपडेट चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक बड़ा प्लस पॉइंट है।
डेली फोटोग्राफी के लिए ठीक-ठाक सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy F70e 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है, जो पोर्ट्रेट शॉट्स में मदद करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वॉटरड्रॉप नॉच में मौजूद है।
बड़ी बैटरी, लंबा बैकअप
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने का भरोसा देती है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स फ्यूचर-रेडी नेटवर्क का फायदा उठा सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें: 40% मोबाइल यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, Google चेतावनी

