Access 125 vs Activa 125: 125cc स्कूटर सेगमेंट भारत में हमेशा से जबरदस्त मुकाबले वाला रहा है। इस कैटेगरी में दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं-Suzuki Access 125 और Honda Activa 125। दोनों ही स्कूटर्स लंबे समय से लोगों की पसंद बने हुए हैं। अब Suzuki ने Access 125 का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। अगर आप भी नया 125cc स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं और कन्फ्यूज हैं कि Access लें या Activa, तो यहां हम आपको इंजन, फीचर्स और कीमत के आधार पर आसान भाषा में पूरा फर्क समझा रहे हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
सबसे पहले बात करते हैं पावर और परफॉर्मेंस की। Suzuki Access 125 में 124cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8.4 hp की पावर और 10.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। शहर में डेली यूज के लिए यह इंजन काफी स्मूथ और भरोसेमंद माना जाता है। वहीं Honda Activa 125 में 123.9cc का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है।
इसमें भी पावर 8.4 hp ही है, यानी दोनों की पावर बराबर है। लेकिन Activa 125 का टॉर्क 10.5 Nm है, जो Access से थोड़ा ज्यादा है। सीधी भाषा में कहें तो पावर में दोनों बराबर हैं, लेकिन Activa में हल्का सा ज्यादा टॉर्क होने की वजह से आपको थोड़ा बेहतर पिकअप और खिंचाव महसूस हो सकता है। हालांकि, रोजमर्रा की राइडिंग में दोनों का फर्क बहुत ज्यादा नहीं लगता।
फीचर्स में कौन आगे?
अब आते हैं फीचर्स पर, जहां असली मुकाबला दिखता है। Suzuki Access 125 (नया वर्जन) अब पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गया है। इसमें 4.2-इंच का TFT डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जिसे आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। यह Ride Connect टेक्नोलॉजी के जरिए काम करता है। इसके अलावा इसमें: पूरी तरह LED लाइट्स, USB चार्जिंग पोर्ट और सबसे खास-single-channel ABS। यह ABS फीचर इसे 125cc स्कूटर सेगमेंट में खास बनाता है, क्योंकि इस रेंज में यह फीचर कम ही देखने को मिलता है।
अब बात करें Honda Activa 125 की, तो यह भी टेक्नोलॉजी के मामले में पीछे नहीं है। इसमें Honda का H-Smart Key सिस्टम मिलता है। इसकी मदद से आप: स्मार्ट अनलॉक, स्मार्ट स्टार्ट, स्मार्ट फाइंड। जैसे फीचर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। Activa 125 में भी 4.2-इंच TFT डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जो Bluetooth के जरिए Honda RoadSync ऐप से कनेक्ट होता है। इससे आप: नेविगेशन देख सकते हैं, कॉल और मैसेज अलर्ट पा सकते हैं। इसके अलावा इसमें भी फुल LED लाइटिंग मिलती है। कुल मिलाकर, दोनों स्कूटर्स फीचर्स से भरपूर हैं। Access 125 ABS के कारण खास बनता है, जबकि Activa 125 स्मार्ट की और रोडसिंक कनेक्टिविटी के कारण ज्यादा प्रीमियम फील देता है।
कीमत में कौन भारी?
अब बात करते हैं सबसे अहम चीज-कीमत की। Suzuki Access 125 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹78,184 से शुरू होती है और इसके टॉप Ride Connect TFT ABS वेरिएंट की कीमत करीब ₹98,378 तक जाती है। वहीं Honda Activa 125 की कीमत ₹89,652 से शुरू होकर टॉप वेरिएंट में लगभग ₹94,096 तक जाती है। यानि शुरुआती कीमत के मामले में Access 125 ज्यादा पॉकेट-फ्रेंडली है। लेकिन टॉप वेरिएंट में दोनों के बीच का फर्क बहुत ज्यादा नहीं रह जाता।
इन्हें भी पढ़ें: Yamaha RX 100 की वायरल खबरों की पूरी सच्चाई जान लीजिए

