Vivo V70 और V70 Elite की कीमत, वेरिएंट और प्री-ऑर्डर डेट लीक

Vivo V70: Vivo अपने नए स्मार्टफोन लाइनअप Vivo V70 सीरीज को भारत में 19 फरवरी को लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज के तहत कंपनी दो मॉडल पेश करेगी – Vivo V70 और Vivo V70 Elite। खास बात यह है कि ‘Elite’ नाम से Vivo पहली बार भारत में कोई मॉडल ला रहा है, इसलिए टेक लवर्स की नजरें खासतौर पर इसी वेरिएंट पर टिकी हुई हैं। लॉन्च इवेंट से ठीक पहले इस सीरीज की संभावित कीमत, वेरिएंट और प्री-ऑर्डर से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन सामने आ गई है। माना जा रहा है कि Vivo V70 Elite क्वालकॉम के Snapdragon 8-सीरीज चिपसेट के साथ एंट्री कर सकता है, जिससे यह प्रीमियम सेगमेंट में जोरदार टक्कर देगा।

Vivo V70 सीरीज की संभावित कीमत

टिपस्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर Vivo V70 सीरीज की कीमत से जुड़ी जानकारी दी है। उनके अनुसार, स्टैंडर्ड Vivo V70 दो वेरिएंट में आ सकता है। पहला वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ लगभग 45,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हो सकता है। दूसरा वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ करीब 49,999 रुपये में आ सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन Red और Yellow रंगों में उपलब्ध कराया जा सकता है।

वहीं, Vivo V70 Elite को कंपनी हायर प्राइस रेंज में तीन वेरिएंट्स के साथ लॉन्च कर सकती है। 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: 51,999 रुपये, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: 56,999 रुपये, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज: 61,999 रुपये। कीमत को देखकर साफ है कि Elite मॉडल प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगा और हाई-एंड यूजर्स को टारगेट करेगा।

प्री-बुकिंग और सेल डेट

लीक जानकारी के मुताबिक, Vivo V70 और V70 Elite की प्री-बुकिंग 12 फरवरी से 24 फरवरी के बीच चलेगी। यानी लॉन्च से पहले ही ग्राहक फोन रिजर्व कर सकेंगे। वहीं, इन स्मार्टफोन्स की ओपन सेल 25 से 28 फरवरी के बीच शुरू हो सकती है। अगर आप इस सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, तो ये तारीखें नोट कर लें।

Vivo V70 Elite की संभावित खूबियां

Vivo V70 Elite को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके प्रोसेसर को लेकर है। बताया जा रहा है कि यह फोन Qualcomm Snapdragon 8-सीरीज चिपसेट के साथ आएगा। संभावना है कि इसमें Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस चिपसेट के साथ फोन में LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे परफॉर्मेंस काफी तेज और स्मूद हो सकती है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.59-इंच की OLED स्क्रीन मिल सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K होगा। बैटरी के मामले में यह फोन 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।

कैमरा सेटअप भी दमदार बताया जा रहा है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ मिल सकता है। साथ ही अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है, जो 3x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम सपोर्ट करेगा। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो ऑटोफोकस सपोर्ट करेगा।

Vivo V70 की संभावित खूबियां

स्टैंडर्ड Vivo V70 में डिस्प्ले साइज और कैमरा फीचर्स Elite मॉडल जैसे हो सकते हैं। हालांकि, इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिए जाने की बात कही जा रही है। दोनों स्मार्टफोन एल्यूमिनियम अलॉय फ्रेम डिजाइन के साथ आ सकते हैं और इनमें IP68/69 रेटिंग मिल सकती है, जिससे ये पानी और धूल से सुरक्षित रहेंगे। सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर रन कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें: Snapdragon 8 Gen 5 वाला Nubia Z80 Ultra बना परफॉर्मेंस बीस्ट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top