Mahindra Udo vs Bajaj GoGo: कीमत, रेंज और गति में कौन है आगे

Mahindra Udo vs Bajaj GoGo: भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, खासकर लास्ट माइल डिलीवरी और शहरों के अंदर छोटी दूरी के ट्रांसपोर्ट के लिए। इसी रेस में अब महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड ने अपना नया इलेक्ट्रिक तीन पहिया Mahindra Udo लॉन्च कर दिया है। इसकी सबसे खास बात है इसका यूनिक डिजाइन, जो प्लेन से इंस्पायर बताया जा रहा है। पहली नजर में ही यह बाकी थ्री-व्हीलर्स से अलग दिखता है।

मार्केट में इसका सीधा मुकाबला Bajaj GoGo P7012 से है। दोनों ही गाड़ियां शहरों के लिए फुर्तीली, किफायती और पर्यावरण-फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशन देने का दावा करती हैं। लेकिन जब बात आती है परफॉर्मेंस, रेंज और कीमत की, तो तस्वीर थोड़ी बदल जाती है। आइए एक-एक करके समझते हैं कि कौन किस मामले में आगे है।

परफॉरमेंस में कौन ताकतवर?

सबसे पहले बात करते हैं पावर और बैटरी की। Mahindra Udo में 11.7 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो IP67 रेटिंग के साथ आती है। यानी यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देती है। इसके साथ 10 kW का पीक पावर देने वाला PMS मोटर मिलता है और 52 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। शहर में भारी लोड और स्टॉप-एंड-गो ट्रैफिक के लिए यह कॉम्बिनेशन काफी दमदार माना जा सकता है।

वहीं दूसरी तरफ Bajaj GoGo P7012 में 12 kWh की थोड़ी बड़ी बैटरी मिलती है। लेकिन यहां पावर आउटपुट थोड़ा कम है। इसका पीक पावर 7 kW है और टॉर्क 40 Nm मिलता है। अगर सीधी तुलना करें, तो बैटरी साइज में Bajaj हल्का सा आगे है, लेकिन पावर और टॉर्क के मामले में Mahindra Udo ज्यादा ताकतवर साबित होता है। ज्यादा टॉर्क का मतलब है बेहतर पिकअप और लोड उठाने की क्षमता।

रेंज और स्पीड में कौन आगे?

अब बात करते हैं रेंज और टॉप स्पीड की, जो किसी भी इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए सबसे अहम फैक्टर होते हैं। Mahindra Udo का दावा है कि यह रियल वर्ल्ड में लगभग 200 किमी तक चल सकता है। वहीं इसका ARAI सर्टिफाइड रेंज फिगर 265 किमी है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड्स मिलते हैं-Range, Ride, Race। आप जरूरत के हिसाब से मोड चुन सकते हैं। अगर ज्यादा माइलेज चाहिए तो Range मोड, और अगर बेहतर परफॉर्मेंस चाहिए तो Race मोड। Race मोड में यह 55 km/h तक की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। 

अब बात करें Bajaj GoGo P7012 की, तो इसकी रेंज 251 किमी तक बताई गई है। टॉप स्पीड 50 km/h है। इसमें चार ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं- Eco, Power, Climb, Park Assist। इन मोड्स की मदद से अलग-अलग सड़क और लोड कंडीशन्स में बेहतर कंट्रोल मिल सकता है। रेंज के मामले में Bajaj का आंकड़ा ज्यादा है, लेकिन टॉप स्पीड में Mahindra Udo थोड़ा आगे निकल जाता है।

कीमत किसकी जेब पर हल्की?

अब आते हैं सबसे अहम सवाल पर-कीमत। Mahindra Udo की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3,58,999 रुपये रखी गई है। यह इसकी असली कीमत 3,84,299 रुपये से कम है, यानी फिलहाल यह एक आकर्षक शुरुआती ऑफर के साथ उपलब्ध है। जो लोग बजट में एक मजबूत इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर लेना चाहते हैं, उनके लिए यह डील काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

वहीं Bajaj GoGo P7012 की एक्स-शोरूम कीमत 3.83 लाख रुपये है। यह Mahindra की वास्तविक कीमत के लगभग बराबर बैठती है। अगर आप कम शुरुआती कीमत में ज्यादा पावर चाहते हैं, तो Mahindra Udo एक मजबूत विकल्प बनकर उभरता है। वहीं अगर आप ज्यादा घोषित रेंज और Bajaj ब्रांड पर भरोसा करना चाहते हैं, तो GoGo P7012 भी एक अच्छा विकल्प है।

इन्हें भी पढ़ें: आज आ रही है MG Majestor, लग्जरी फीचर्स से मचाएगी हलचल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top