Anurag Dwivedi Net Worth आज उन लोगों के लिए सबसे बड़ा सवाल है, जो सोशल मीडिया, Fantasy Cricket और ऑनलाइन कमाई की दुनिया में दिलचस्पी रखते हैं। YouTube और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स ने कई युवाओं की जिंदगी बदल दी है, और उन्हीं में से एक नाम है अनुराग द्विवेदी। एक ऐसा लड़का, जिसने क्रिकेट के शौक को अपनी पहचान बना लिया और आज Fantasy Cricket से हर महीने करोड़ों रुपये कमा रहा है।
अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और Fantasy Cricket या क्रिकेट एनालिसिस में रुचि रखते हैं, तो आपने Anurag Dwivedi का नाम जरूर सुना होगा। भारत में वह एक जाने-माने क्रिकेट एनालिस्ट, Fantasy Cricket Expert और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं। लाखों लोग उनकी सलाह पर Fantasy टीम बनाते हैं और उनकी वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
कौन हैं Anurag Dwivedi?
अनुराग द्विवेदी का जन्म 12 सितंबर 2000 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट का गहरा शौक था। इसी वजह से उन्होंने कम उम्र में ही क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन कर ली थी। हालांकि, खेल के दौरान बार-बार चोट लगने के कारण वह क्रिकेट को प्रोफेशनली जारी नहीं रख सके। लेकिन अनुराग ने हार नहीं मानी। उन्होंने क्रिकेट को छोड़ने के बजाय उसे समझने और एनालाइज करने का रास्ता चुना। धीरे-धीरे वह क्रिकेट जर्नलिज़्म और एनालिसिस की ओर बढ़े और खुद को एक बेहतरीन क्रिकेट एनालिस्ट के रूप में तैयार किया। आज वह भारत के टॉप Fantasy Cricket एक्सपर्ट्स में गिने जाते हैं।
Fantasy Cricket की दुनिया में बड़ा नाम
क्रिकेट एनालिस्ट बनने के बाद अनुराग ने Fantasy Cricket की दुनिया में कदम रखा। यहां से उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुराग द्विवेदी ने Fantasy Cricket से अब तक करोड़ों रुपये की कमाई की है। Dream11 जैसे प्लेटफॉर्म पर उन्होंने एक समय में 15 करोड़ रुपये तक जीतने का दावा किया है। इतना ही नहीं, वह कई Fantasy Apps से जुड़े हुए हैं और कई कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर भी बन चुके हैं।
Anurag Dwivedi की YouTube से कमाई
अनुराग ने अपने नाम से ही Anurag Dwivedi नाम का YouTube चैनल बनाया है, जहां वह Fantasy Cricket से जुड़ी वीडियो अपलोड करते हैं। उनके चैनल पर इस समय 3 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और अब तक वह 700 से ज्यादा वीडियो अपलोड कर चुके हैं। अगर YouTube इनकम की बात करें, तो सिर्फ Google Adsense से अनुराग हर महीने करीब 3 से 4 लाख रुपये कमा लेते हैं। इसमें ब्रांड डील्स की कमाई शामिल नहीं है।
Sponsorship से आती है असली कमाई
YouTube पर ब्रांड डील्स अनुराग की कमाई का बड़ा हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग एक ब्रांड डील के लिए 10 से 15 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। इस तरह Sponsorship से उनकी मंथली इनकम करीब 20 से 25 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।
Instagram से भी लाखों की कमाई
YouTube के अलावा अनुराग Instagram पर भी काफी एक्टिव हैं। उनके Instagram अकाउंट पर करीब 9.9 लाख (999K+) फॉलोअर्स हैं। यहां वह अपनी लाइफस्टाइल, ट्रैवल और पर्सनल अपडेट्स शेयर करते हैं। Instagram से अनुराग की मंथली इनकम 10 से 12 लाख रुपये बताई जाती है। एक पोस्ट के लिए वह करीब 5 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।
Anurag Dwivedi Net Worth कितनी है?
इतने सारे इनकम सोर्स को मिलाकर अगर Anurag Dwivedi Net Worth की बात करें, तो अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 20 से 30 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। कम उम्र में इतनी बड़ी नेट वर्थ बनाना उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाता है।
Anurag Dwivedi का कार कलेक्शन
अनुराग को लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में शामिल हैं- Mahindra Thar, BMW Z4, BMW 7 Series, Mercedes E-Class. इन सभी गाड़ियों की कुल कीमत करोड़ों रुपये में बताई जाती है।
इन्हें भी पढ़ें: Sassy Poonam Net Worth: सोशल मीडिया से कैसे बनीं करोड़पति

