Army Agniveer Vacancy: भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Army Agniveer Vacancy के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के तहत टेक्निकल, क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक (NA/NA Vet) सहित कई पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आप भी सेना में अग्निवीर बनना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले योग्यता, आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तों की पूरी जानकारी जरूर पढ़ लें।
आयु सीमा में छूट
अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग तय की गई है: अग्निवीर GD, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोरकीपर और ट्रेड्समैन: आयु 17.5 से 22 वर्ष (जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच)। सोल्जर टेक्निकल (NA/NA Vet): आयु 17.5 से 23 वर्ष (जन्म 1 जुलाई 2004 से 1 जुलाई 2009 के बीच)। सैनिक फार्मा: आयु 19 से 25 वर्ष (जन्म 1 जुलाई 2002 से 1 जुलाई 2008 के बीच)। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपनी जन्मतिथि के अनुसार पात्रता जरूर जांच लेनी चाहिए।
दो अलग कैटेगरी में कर सकते हैं आवेदन
उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधार पर रेगुलर एंट्री के अलावा अधिकतम दो अग्निवीर कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरना होगा। हालांकि, दो कॉमन एंट्रेंस एग्जाम देने होंगे, लेकिन मेडिकल और रैली प्रक्रिया एक ही कैटेगरी के आधार पर होगी।
ट्रेड्समैन पद के लिए ट्रेड चयन जरूरी
ट्रेड्समैन पद के लिए ट्रेड का चयन करना अनिवार्य है। 10वीं पास उम्मीदवार अधिकतम 9 ट्रेड चुन सकते हैं। 8वीं पास उम्मीदवार अधिकतम 2 ट्रेड चुन सकेंगे। अगर कोई उम्मीदवार ट्रेड विकल्प नहीं भरता है, तो मेरिट में आने के बावजूद उसका चयन नहीं होगा।
शैक्षणिक योग्यता
अग्निवीर GD: 10वीं में कुल 45% अंक और प्रत्येक विषय में 33% जरूरी। अग्निवीर टेक्निकल: 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और अंग्रेजी में 50% एग्रीगेट अंक। क्लर्क/स्टोरकीपर: 12वीं में 60% कुल अंक, हर विषय में 50% और अंग्रेजी व गणित/अकाउंट्स में 50% अनिवार्य। टाइपिंग टेस्ट भी होगा। ट्रेड्समैन (10वीं): 10वीं पास, प्रत्येक विषय में 33% अंक। ट्रेड्समैन (8वीं): 8वीं पास, प्रत्येक विषय में 33% अंक। 10वीं, 12वीं, NIOS और ITI के अपीयरिंग उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें प्रमाणपत्र देना होगा।
फिजिकल टेस्ट
1.6 किमी दौड़ चार ग्रुप में होगी: 5:30 मिनट-60 अंक, 5:45 मिनट-48 अंक, 6 मिनट-36 अंक, 6:15 मिनट-24 अंक। पुल-अप्स 6 से 10 बार तक अंक आधारित होंगे। 9 फीट लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होंगे।
सैलरी और सेवा से जुड़ी बातें
अग्निपथ योजना के तहत सेवा अवधि 4 साल होगी। 4 साल बाद 75% अग्निवीरों को सेवा से मुक्त किया जाएगा, जबकि 25% को स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। पहले वर्ष 30,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा, जो चौथे वर्ष तक बढ़कर 40,000 रुपये हो जाएगा। हर साल 30% वेतन सेवा निधि में जमा होगा, जिसमें सरकार समान योगदान देगी। चार साल बाद लगभग 11.71 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज मिलेगा। इसके अलावा 48 लाख रुपये का मेडिकल बीमा, 30 दिन वार्षिक अवकाश और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
इन्हें भी पढ़ें: CUET UG Form Correction: सीयूईटी यूजी फॉर्म में कर लें सुधार

