Ashwin Net Worth: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके अश्विन ने अब IPL से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने अपने 16 साल लंबे आईपीएल सफर को अलविदा कहा। लेकिन क्रिकेट से दूरी बनाने के बावजूद, अश्विन की कमाई और नेट वर्थ आज भी करोड़ों में है। ऐसे में सवाल उठता है कि Ashwin’s Net Worth in 2025 आखिर कितनी है और उनकी कमाई के मुख्य स्रोत क्या हैं?
IPL से संन्यास का ऐलान और 16 साल का शानदार सफर
रविचंद्रन अश्विन ने अपने पोस्ट में लिखा, “कहते हैं हर अंत के साथ एक नई शुरुआत होती है। IPL क्रिकेटर के रूप में मेरा सफर आज खत्म हो रहा है, लेकिन अलग-अलग लीग में खेल को तलाशने की मेरी यात्रा अब शुरू होगी।” उन्होंने सभी फ्रेंचाइजी, BCCI और IPL का धन्यवाद भी किया। अश्विन ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ IPL डेब्यू किया था। 2010 में उनकी कैरम बॉल ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। इसके बाद वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों के लिए खेले। IPL 2025 में उन्होंने CSK के लिए अपना आखिरी मैच खेला।
Ashwin Net कितनी है कुल संपत्ति?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 में रविचंद्रन अश्विन की अनुमानित नेट वर्थ करीब ₹117 करोड़ से ₹130 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है। यह संपत्ति उन्होंने IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, BCCI सैलरी, ब्रांड एंडोर्समेंट, निवेश और अब YouTube से बनाई है।
IPL और BCCI से हुई जबरदस्त कमाई
अश्विन की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा क्रिकेट से ही आया है। IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स से ₹5 करोड़. IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने ₹9.75 करोड़ में खरीदा. BCCI सैलरी: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत कम से कम ₹5 करोड़ सालाना. यानी सिर्फ IPL और BCCI से ही अश्विन ने करोड़ों रुपये कमाए।
ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई
अश्विन मैदान के बाहर भी बड़े ब्रांड की पहली पसंद रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह हर साल विज्ञापनों से करीब ₹4.5 से ₹5 करोड़ रुपये कमाते हैं। उन्होंने Zoomcar, Myntra, Oppo, Colgate, Bombay Shaving Company, Aristocrat Bags, Manna Health जैसे कई बड़े ब्रांड्स का प्रचार किया है। यह उनकी लोकप्रियता और भरोसेमंद इमेज को दिखाता है।
आलीशान घर और लग्जरी लाइफस्टाइल
रविचंद्रन अश्विन चेन्नई में अपने आलीशान घर में रहते हैं, जिसे उन्होंने 2021 में खरीदा था। वह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ वहीं रहते हैं। उनका घर उनकी सादगी और क्लासिक लाइफस्टाइल का शानदार उदाहरण है।
रोल्स रॉयस से ऑडी Q7 तक
अश्विन को लग्जरी कारों का भी शौक है। उनके कार कलेक्शन में शामिल हैं: Rolls Royce-कीमत करीब ₹6 करोड़. Audi Q7 – कीमत करीब ₹93 लाख. यह कलेक्शन उनकी शानदार कमाई और लाइफस्टाइल को साफ दिखाता है।
अब YouTube से भी हो रही है कमाई
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अश्विन ने YouTube पर भी फोकस बढ़ाया है। उनका क्रिकेट एनालिसिस और एक्सपर्ट ओपिनियन वाला कंटेंट फैन्स को खूब पसंद आ रहा है, जिससे उन्हें अब डिजिटल प्लेटफॉर्म से भी अच्छी कमाई हो रही है।
अश्विन का क्रिकेट रिकॉर्ड
टेस्ट में 537 विकेट (अनिल कुंबले के बाद दूसरे नंबर पर). IPL में 220 मैच, 187 विकेट और 833 रन. 2010 और 2011 में CSK की खिताबी जीत के अहम खिलाड़ी।
इन्हें भी पढ़ें: Shambhavi Choudhary Net Worth: करोड़ों की कमाई और महंगे शौक

