Cold And Cough: गला जकड़ा, नाक बंद और खांसी से हाल बेहाल

Cold And Cough: मानसून आते ही जहां गर्मी से राहत मिलती है, वहीं अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में सबसे ज्यादा लोग सर्दी, खांसी, गले में दर्द, बंद या बहती नाक जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। भले ही सर्दी-जुकाम को आम समस्या माना जाता हो और यह कुछ दिनों में अपने आप ठीक भी हो जाए, लेकिन जब नाक पूरी तरह बंद हो जाए, गले में जलन हो और खांसी रातों की नींद उड़ा दे, तो परेशानी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में तुरंत राहत पाने के लिए लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन आयुर्वेद में मौजूद घरेलू नुस्खे भी कमाल का असर दिखाते हैं।

आयुर्वेदिक उपचार की सबसे बड़ी खासियत यही है कि ये शरीर को नुकसान पहुंचाए बिना जड़ से समस्या को शांत करने में मदद करते हैं। सर्दी और खांसी के लिए ऐसा ही एक असरदार नुस्खा आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार ने साझा किया है, जो न सिर्फ गले के दर्द बल्कि बंद नाक और सांस से जुड़ी परेशानी में भी राहत दे सकता है।

3 तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं ये असरदार मिश्रण

डॉ. दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम पर इस घरेलू नुस्खे के बारे में बताया और लिखा कि उन्होंने यह मिश्रण अपने पति के लिए तैयार किया था, जिन्हें गले में दर्द और नाक से जुड़ी परेशानी थी। इस नुस्खे का असर इतना अच्छा रहा कि उन्हें सर्दी, बहती नाक और खांसी से राहत मिल गई। खास बात यह है कि यह मिश्रण बेहद वर्सेटाइल है, यानी इसे तीन अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है-पीने के लिए, भाप लेने के लिए और गरारे करने के लिए।

गंभीर सर्दी, खांसी और सांस की दिक्कत में भी कारगर

डॉ. दीक्षा इस नुस्खे को “जादुई” बताती हैं। उनके अनुसार, अगर किसी को यात्रा के दौरान ठंडी हवा लग जाए, ठंडे ड्रिंक्स या ज्यादा आइसक्रीम खाने से सर्दी-खांसी हो जाए, छींकें रुकने का नाम न लें या सांस लेने में परेशानी महसूस हो, तो यह काढ़ा तुरंत राहत देने में मदद कर सकता है। खासतौर पर मानसून के मौसम में, जब इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, यह मिश्रण काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

इसे बनाने के लिए जरूरी सामग्री

इस घरेलू नुस्खे की सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी सभी सामग्री आसानी से आपकी रसोई में मिल जाती हैं। 2 गिलास पानी, एक मुट्ठी पुदीने की पत्तियां, 1 बड़ा चम्मच अजवाइन, ½ बड़ा चम्मच मेथी दाना या अजवाइन, ½ बड़ा चम्मच हल्दी

बनाने की आसान विधि

सबसे पहले दो गिलास पानी लें और उसमें सारी सामग्री डाल दें। अब इसे मध्यम आंच पर 7 से 10 मिनट तक उबालें। जब पानी का रंग बदलने लगे, तो समझ लें कि काढ़ा तैयार है। इसे छानकर गरमागरम इस्तेमाल करें।

इस्तेमाल करने के 3 असरदार तरीके

पीने के लिए: इस काढ़े को खाली पेट या भोजन के एक घंटे बाद पिया जा सकता है। स्टीम इनहेलेशन: इसी मिश्रण से भाप लेने पर बंद नाक खुलने में मदद मिलती है। गरारे: गले के दर्द और खराश में राहत पाने के लिए दिन में तीन बार इससे गरारे करें।

इन्हें भी पढ़ें: Bathing Habits: विशेषज्ञ ने बताया नहाने का सही समय और तरीका

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top