Dengue Diet Chart: डॉक्टरों की सलाह से तैयार डाइट प्लान

Dengue Diet Chart: मौसम में तेजी से बदलाव होते ही देश के कई हिस्सों में डेंगू बुखार के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। इन दिनों भारत में डेंगू मरीजों (Dengue Fever) की संख्या में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। डेंगू एक मादा मच्छर के काटने से फैलने वाली बीमारी है, जो ज्यादातर दिन के उजाले में ही काटता है। इसके कारण मरीज को तेज बुखार, जोड़ों और मांसपेशियों में तेज दर्द, सिर दर्द, त्वचा पर लाल दाने और कई बार ब्लड प्रेशर में गिरावट जैसी गंभीर समस्याएं होने लगती हैं। आइए जानते हैं डेंगू में कौन-सी डाइट फायदेमंद मानी जाती है।

डेंगू से मौत का खतरा

भारत में हर साल डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और कई मामलों में यह जानलेवा भी साबित हो जाता है। डेंगू बुखार को अक्सर “हड्डी तोड़ बुखार” भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें शरीर और जोड़ों में असहनीय दर्द होता है। यह मच्छर के जरिए फैलने वाला बुखार कभी-कभी बेहद घातक हो सकता है।
डेंगू के तीव्र लक्षण कई बार तुरंत नहीं दिखते, बल्कि कुछ समय बाद गंभीर रूप ले लेते हैं। इसी वजह से समय पर इलाज और सही डाइट बेहद जरूरी मानी जाती है।

डेंगू में क्या खाएं?

पपीते के पत्तों का जूस

डेंगू होने पर पपीते के पत्तों के जूस का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसे बेहद फायदेमंद माना गया है। पपीते के पत्तों में काइमोपपैन और पपेन जैसे एंजाइम्स पाए जाते हैं, जो ब्लड प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में मदद करते हैं। प्लेटलेट्स की कमी डेंगू में सबसे बड़ी समस्या होती है, ऐसे में यह जूस काफी सहायक माना जाता है।

नारियल पानी

नारियल पानी डेंगू मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो एसिड, एंजाइम और विटामिन सी पाए जाते हैं। डेंगू के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है और कमजोरी बढ़ जाती है। ऐसे में नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने और ऊर्जा देने में मदद करता है।

हल्दी

हल्दी अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जानी जाती है। यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करती है। डेंगू मरीजों के लिए रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद हो सकता है, जिससे शरीर को अंदर से ताकत मिलती है।

खट्टे फल

डेंगू के दौरान और उसके बाद खट्टे फलों का सेवन भी काफी लाभकारी माना जाता है। कीवी, संतरा जैसे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इससे शरीर संक्रमण से बेहतर तरीके से लड़ पाता है और रिकवरी तेज होती है।

डेंगू होने पर क्या करें और क्या न करें

डेंगू में ज्यादा से ज्यादा पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें। हल्का और सादा भोजन करें, ताकि पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव न पड़े। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवा न लें। अगर तेज बुखार, लगातार उल्टी, नाक या मुंह से खून आना या काले रंग का मल दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। जिन मरीजों को पहले भी डेंगू हो चुका है, उन्हें ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

इन्हें भी पढ़ें: Weight Loss Diet में क्या खाएं – चिया या फ्लैक्स सीड्स?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top