Guava Juice: डायबिटीज यानी शुगर की समस्या आज के समय में तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है, ताकि ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहे और अचानक न बढ़ जाए। गलत खानपान की वजह से शुगर लेवल तेजी से ऊपर-नीचे होने लगता है, जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज में एक ऐसा जूस भी है, जिसे पीने से शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है? जी हां, हम बात कर रहे हैं अमरूद के जूस की। अमरूद एक ऐसा फल है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। आज हम इस लेख के जरिए उसी जूस के बारे में विस्तार से जानेंगे, जिसे डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
अमरूद का जूस
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो अमरूद का जूस आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। अमरूद में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम मात्रा में पाया जाता है। इसका मतलब यह है कि अमरूद ब्लड शुगर लेवल को तेजी से नहीं बढ़ाता। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों को अमरूद या अमरूद का जूस पीने की सलाह दी जाती है। नियमित रूप से सही मात्रा में अमरूद का जूस पीने से ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है। इसलिए अगर आप शुगर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अमरूद का जूस अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अमरूद का जूस बनाने की रेसिपी
डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद का जूस बनाना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक ताजा अमरूद लें और उसे अच्छे से धो लें। अब अमरूद को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इन टुकड़ों में थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाएं और ऊपर से थोड़ा पानी डाल दें। अब इन सभी चीजों को मिक्सी जार में डालकर अच्छी तरह पीस लें। पीसने के बाद जूस को छान लें और फिर एक गिलास में निकालकर पिएं। ध्यान रखें कि जूस में चीनी बिल्कुल न मिलाएं, ताकि डायबिटीज में इसका पूरा फायदा मिल सके।
अमरूद के जूस पीने के फायदे
आंखों के लिए
अमरूद के जूस में विटामिन A पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना अमरूद का जूस पीते हैं, तो इससे आंखों में होने वाले इंफेक्शन, जलन और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। आंखों को हेल्दी रखने के लिए अमरूद का जूस एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
डायबिटीज में
डायबिटीज के मरीजों को रोजाना एक अमरूद खाना चाहिए। अगर आप चाहें, तो अमरूद का जूस बनाकर भी पी सकते हैं। अमरूद में मौजूद कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। यही वजह है कि शुगर के मरीजों के लिए अमरूद का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
पाचन के लिए
अमरूद में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट और पाचन तंत्र के लिए काफी लाभदायक होता है। अगर आपको कब्ज, गैस या अपच जैसी समस्याएं रहती हैं, तो रोजाना अमरूद या अमरूद का जूस पीना शुरू कर दें। इससे पाचन दुरुस्त रहता है और पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती है।
इन्हें भी पढ़ें: Turmeric Hair Mask से पाएं घने, मजबूत और चमकदार बाल!

