IB ACIO Result: Intelligence Bureau (IB) की प्रतिष्ठित भर्ती ACIO Grade-II/Executive 2025 का रिजल्ट अब जल्द ही जारी होने वाला है. Ministry of Home Affairs के अधीन आने वाला यह पद देश की आंतरिक सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है, इसलिए उम्मीदवारों में इस नियुक्ति को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि IB ACIO Result 2025 नवंबर तक जारी कर दिया जाएगा, और हजारों अभ्यर्थी बेसब्री से इस तारीख का इंतजार कर रहे हैं।
क्यों अहम है IB ACIO Result 2025?
IB भारत की सुरक्षा व्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण खुफिया संगठन है. इस पद पर चयनित उम्मीदवार देश की आंतरिक सुरक्षा, खुफिया जानकारी जुटाने और संवेदनशील ऑपरेशन्स का हिस्सा बनते हैं. यही वजह है कि इस परीक्षा का इंतजार हर उम्मीदवार के लिए रोमांच और उत्सुकता से भरा होता है. इस साल IB ACIO के लिए रिकॉर्ड संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और परीक्षा में हिस्सा लिया. पूरा चयन प्रोसेस पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया ताकि केवल सबसे योग्य उम्मीदवारों का चयन हो सके।
IB ACIO Selection Process: सबसे पहले लिखित परीक्षा, फिर इंटरव्यू
IB ACIO भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है-Tier 1, Tier 2 और Tier 3. चलिए इसे आसान भाषा में समझते हैं।
1. Tier 1 – Online Objective Exam (MCQ)
यह पहली और सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा होती है. इसमें निम्न विषय शामिल होते हैं- सामान्य जागरूकता, संख्यात्मक योग्यता, तार्किक क्षमता, अंग्रेजी भाषा, सामान्य अध्ययन. Tier 1 में नेगेटिव मार्किंग भी होती है, इसलिए सावधानी से प्रश्न हल करना जरूरी था।
2. Tier 2 – Descriptive Exam
Tier 1 पास करने वाले उम्मीदवारों को Tier 2 में बुलाया जाता है. इस परीक्षा में- निबंध लेखन, अंग्रेजी समझ (Comprehension). जैसे टॉपिक्स शामिल होते हैं, और यहां अभ्यर्थियों की लेखन क्षमता और विषयों पर पकड़ का मूल्यांकन किया जाता है।
3. Tier 3 – Interview
Tier 2 के बाद आता है सबसे अंतिम और महत्वपूर्ण राउंड-व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview). इसमें उम्मीदवारों की- व्यक्तित्व, संचार कौशल, तर्कशक्ति, आत्मविश्वास का आकलन किया जाता है. अंतिम मेरिट Tier 1 + Tier 2 + Interview के संयुक्त अंकों के आधार पर तैयार होती है।
IB ACIO Exam Overview 2025
- Conducting Body- Intelligence Bureau (MHA)
- Post- ACIO Grade-II/Executive
- Selection Process- Tier 1, Tier 2 और Tier 3 (Interview)
- Exam Mode- Tier 1 – Online (MCQ), Tier 2 – Descriptive, Tier 3 – Face-to-Face Interview.
- Negative Marking- हाँ, Tier 1 में
- Final Merit- तीनों चरणों के कुल अंक
- Exam Dates- 16, 17 और 18 दिसंबर 2025
- Result Date- नवंबर 2025 (अपेक्षित)
- Official Website- mha.gov.in
IB ACIO Result 2025 ऐसे डाउनलोड करें
रिज़ल्ट जारी होने के बाद इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद आसान है- सबसे पहले Ministry of Home Affairs की वेबसाइट पर जाएँ – mha.gov.in. होमपेज पर IB ACIO 2025 Result लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड भरें. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर रख लें।
इन्हें भी पढ़ें: SAIL Jobs 2025: MT के 124 पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

