Kabita Kitchen Net Worth: Brand से बना करोड़ों का साम्राज्य

Kabita Kitchen Net Worth: आज के डिजिटल दौर में YouTube और Instagram सिर्फ टाइम पास के प्लेटफॉर्म नहीं रहे, बल्कि ये लाखों लोगों के लिए कमाई का सबसे बड़ा जरिया बन चुके हैं। खास बात यह है कि इस दुनिया में सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि हर उम्र के लोग अपनी प्रतिभा के दम पर नाम और पैसा दोनों कमा रहे हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है Kabita Kitchen की, जिन्होंने कुकिंग वीडियो बनाकर करोड़ों रुपये की संपत्ति खड़ी कर ली है। अगर आप YouTube पर रेसिपी वीडियो देखना पसंद करते हैं, तो आपने कभी न कभी Kabita Kitchen चैनल जरूर देखा होगा।

इस चैनल की निर्माता Kabita Singh अपने आसान, स्वादिष्ट और घरेलू फूड रेसिपीज के लिए जानी जाती हैं। आज उनकी पहचान सिर्फ एक YouTuber तक सीमित नहीं है, बल्कि वह लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन बन चुकी हैं। यही वजह है कि लोग Kabita Kitchen Net Worth के बारे में जानना चाहते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको Kabita Kitchen की नेट वर्थ, इनकम सोर्स और उनके YouTube सफर की पूरी जानकारी आसान भाषा में देने वाले हैं।

Kabita Kitchen कौन हैं?

Kabita Kitchen का असली नाम Kabita Singh है। वह भारत की लोकप्रिय YouTuber और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, जो अपने कुकिंग और फूड रेसिपी वीडियो के लिए जानी जाती हैं। कई लोग उन्हें प्यार से “लेडी संजीव कपूर” भी कहते हैं, क्योंकि उनकी रेसिपीज न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि कोई भी उन्हें आसानी से घर पर बना सकता है। कविता सिंह को बचपन से ही खाना बनाने का बहुत शौक था। छोटी उम्र में ही उन्होंने अपनी मां के साथ रसोई में समय बिताना शुरू कर दिया था।

यही शौक आगे चलकर उनका करियर बन गया। Kabita Singh ने साल 2014 में अपना YouTube सफर शुरू किया। उस समय उनके पास काफी खाली समय होता था, तो उन्होंने सोचा कि क्यों न अपने इस शौक को लोगों के साथ शेयर किया जाए। इसी सोच के साथ उन्होंने कुकिंग वीडियो बनाकर YouTube पर अपलोड करना शुरू किया और यहीं से Kabita Kitchen की शुरुआत हुई।

YouTube पर कैसे मिली पहचान?

शुरुआत में Kabita Kitchen धीरे-धीरे ग्रो कर रहा था, लेकिन कविता ने कभी हार नहीं मानी। लगातार वीडियो अपलोड करते-करते साल 2017 तक उनके चैनल ने 10 लाख Subscribers पूरे कर लिए। इसके बाद भारत में लगे लॉकडाउन के दौरान Kabita Kitchen की ग्रोथ और तेज हो गई। लोग घर पर खाना बनाना सीखने लगे और Kabita Kitchen उनकी पहली पसंद बन गया। आज Kabita Kitchen के YouTube चैनल पर 13 मिलियन से ज्यादा Subscribers जुड़े हुए हैं और हर वीडियो पर लाखों से करोड़ों तक व्यूज आते हैं।

Kabita Kitchen की कुल सम्पति

आज Kabita Singh अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा YouTube, Instagram और Brand Sponsorships से करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Kabita Kitchen Net Worth लगभग 6 से 7 करोड़ रुपये है। खास बात यह है कि उन्होंने यह सारी संपत्ति लगभग पूरी तरह YouTube की मदद से बनाई है।

Kabita Kitchen की सोशल मीडिया इनकम

Kabita Singh ने साल 2014 में Kabita Kitchen चैनल शुरू किया था, जिस पर आज करीब 13.6 मिलियन Subscribers हैं। उनकी हर वीडियो पर शानदार व्यूज आते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिर्फ YouTube से Kabita Singh हर महीने करीब 3 से 4 लाख रुपये कमाती हैं। इसके अलावा, अगर कोई ब्रांड प्रमोशन होता है, तो वह एक Brand Deal के लिए 5 से 6 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

YouTube के अलावा Kabita Singh Instagram पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। Instagram पर वह Reels के जरिए फूड रेसिपीज शेयर करती हैं। आज उनके Instagram अकाउंट पर 1.4 मिलियन से ज्यादा Followers हैं। अगर Kabita Kitchen Instagram Income की बात करें, तो कविता एक ब्रांड प्रमोशन के लिए 3 से 4 लाख रुपये चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Instagram से वह हर महीने करीब 8 से 9 लाख रुपये तक कमा लेती हैं।

इन्हें भी पढ़ें: Jonathan Gaming Net Worth: सिर्फ ऑनलाइन गेम खेलकर की कमाई

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top