Manisha Rani Net Worth: सोशल मीडिया से बनाई करोड़ों की दौलत

Manisha Rani Net Worth: आज के दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एंटरटेनमेंट का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि यह कमाई और पहचान का सबसे बड़ा प्लेटफार्म बन चुका है। इसी सोशल मीडिया की ताकत से कई आम लोग खास बन गए हैं। ऐसी ही एक नाम है मनीषा रानी, जिन्होंने अपने टैलेंट, मेहनत और देसी अंदाज़ से करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बना ली है। कभी साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली मनीषा आज लाखों-करोड़ों की मालकिन हैं। Bigg Boss OTT 2 में नजर आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और भी तेजी से बढ़ी, जिसके बाद लोग लगातार Manisha Rani Net Worth के बारे में जानना चाहते हैं।

कौन हैं Manisha Rani?

मनीषा रानी भारत की जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, डांसर और मॉडल हैं। उनका जन्म 5 सितंबर 1997 को बिहार के मुंगेर जिले में हुआ था। वह एक मिडिल क्लास परिवार से आती हैं और उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई अपने ही शहर से पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने ग्रेजुएशन में कॉमर्स चुना। बचपन से ही मनीषा को डांस और एक्टिंग का शौक था और यही सपना उन्हें अपने शहर से बाहर लेकर गया।

संघर्ष से सफलता तक का सफर

अपने सपनों को पूरा करने के लिए मनीषा रानी कोलकाता चली गईं। साल 2015 में उन्होंने डांस रियलिटी शो Dance India Dance के ऑडिशन दिए, लेकिन टीवी राउंड तक नहीं पहुंच सकीं। यह उनके लिए एक बड़ा झटका था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। साल 2018 में उन्होंने TikTok पर वीडियो बनाना शुरू किया। बिहारी स्टाइल की कॉमेडी, देसी भाषा और मजेदार एक्सप्रेशन ने उन्हें तेजी से लोकप्रिय बना दिया। TikTok बैन होने के बाद उन्होंने YouTube और Instagram का रुख किया, जहां उनकी फैन फॉलोइंग और भी तेजी से बढ़ी।

टीवी और रियलिटी शोज से मिली पहचान

सोशल मीडिया की लोकप्रियता के चलते मनीषा को टीवी सीरियल ‘गुड़िया’ में काम करने का मौका मिला। इसके अलावा वह The Kapil Sharma Show में भी नजर आईं। हालांकि, असली पहचान उन्हें Bigg Boss OTT Season 2 से मिली। शो में उनकी कॉमेडी टाइमिंग, बेबाक अंदाज़ और देसी स्टाइल को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद वह देशभर में एक जाना-पहचाना नाम बन गईं।

Manisha Rani की Social Media इनकम

Instagram मनीषा रानी की कमाई का सबसे बड़ा जरिया है। इस समय Instagram पर उनके 13 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह यहां अपनी डेली लाइफ, डांस और कॉमेडी वीडियो शेयर करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनीषा एक पेड़ पोस्ट के लिए 3 से 4 लाख रुपये चार्ज करती हैं। सिर्फ Instagram के जरिए उनकी महीने की कमाई करीब 8 से 9 लाख रुपये बताई जाती है।

YouTube पर भी मनीषा रानी काफी एक्टिव हैं। उनके चैनल पर 4.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। यहां वह व्लॉग्स और कॉमेडी वीडियो अपलोड करती हैं। एक ब्रांड डील के लिए मनीषा 5 से 6 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। सिर्फ YouTube ब्रांड डील्स से उनकी महीने की कमाई 8 से 9 लाख रुपये तक हो जाती है। इसके अलावा Google Adsense से उन्हें हर महीने 1 से 2 लाख रुपये की अतिरिक्त इनकम होती है।

Manisha Rani की कुल सम्पति

मनीषा रानी की कमाई के मुख्य स्रोत Instagram, YouTube, मॉडलिंग और टीवी रियलिटी शोज हैं। Bigg Boss OTT 2 का हिस्सा बनने के बाद उनकी ब्रांड वैल्यू और भी बढ़ गई है। इन सभी इनकम सोर्स को मिलाकर रिपोर्ट्स के अनुसार Manisha Rani Net Worth करीब 2 से 3 करोड़ रुपये आंकी जाती है। एक छोटे से शहर से निकलकर सोशल मीडिया स्टार बनना और करोड़ों की संपत्ति खड़ी करना मनीषा रानी को आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बनाता है।

इन्हें भी पढ़ें: Edin Rose Net Worth: दुबई लाइफस्टाइल से बॉलीवुड तक का सफर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top