OnePlus एक बार फिर टेक मार्केट में हलचल मचाने के लिए तैयार है. इस बार कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में दो दमदार गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है, जो फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस देने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus Ace 6 Turbo नाम का फोन इस महीने के अंत तक चीन में लॉन्च किया जा सकता है. वहीं इसकी सीधी टक्कर Xiaomi के आने वाले Redmi Turbo 5 से मानी जा रही है। आइए जानते हैं अब तक सामने आई पूरी डिटेल्स…
क्या होगा खास?
टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार, OnePlus चीन में Snapdragon 8-सीरीज वाले दो नए स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है. इनमें से एक स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ आएगा और इसे Ace 6 Turbo नाम दिया जा सकता है।
पावरफुल डिस्प्ले और डिजाइन
Ace 6 Turbo में मिलने की उम्मीद है फ्लैट OLED डिस्प्ले, 1.5K हाई-रेजोल्यूशन स्क्रीन, 165Hz रिफ्रेश रेट – स्मूथ गेमप्ले और अल्ट्रा-रिस्पॉन्सिव एक्सपीरियंस के लिए, अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर. इसके साथ फोन का मेटल फ्रेम इसे प्रीमियम और मजबूत लुक देगा. रिपोर्ट्स बताती हैं कि OnePlus इसे चाइनीज लाइफस्टाइल ब्रांड YS के साथ को-ब्रांडिंग में पेश कर सकता है. Ace 6 Turbo में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो लंबे गेमिंग सेशंस को आसान बनाएगी।
OnePlus का दूसरा सरप्राइज फोन भी तैयार!
GizmoChina की रिपोर्ट के अनुसार OnePlus एक और स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा. यह फोन भी हाई-परफॉर्मेंस कैटेगरी में आएगा. इसमें आपको मिल सकता है- बड़ी बैटरी, फ्लैट डिस्प्ले, दमदार परफॉर्मेंस. इस फोन की टक्कर सीधे MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट वाले आने वाले स्मार्टफोन से होगी।
Ace 6 Turbo Pro भी होगा लॉन्च?
रिपोर्ट्स के अनुसार- Redmi Turbo 5, Honor Power 2, Realme Neo 8. जैसे स्मार्टफोन जल्द ही Dimensity 8500 चिपसेट के साथ बाजार में उतरने वाले हैं. ऐसे में OnePlus भी अपना गेम बढ़ाते हुए Snapdragon 8s Gen 4 वाला स्मार्टफोन लेकर आने वाला है. सबसे बड़ा हाइलाइट यह है कि Ace 6 Turbo Pro में 9000mAh की विशाल बैटरी होने की संभावना है, जो इस सेगमेंट में एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है।
कैसा होगा मुकाबला?
OnePlus अपने नए Ace 6 सीरीज के साथ मिड-रेंज मार्केट में एक नया स्टैंडर्ड सेट करने की तैयारी कर रहा है. Snapdragon 8 सीरीज चिपसेट और इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन गेम्स और पावर यूजर्स के लिए खास तौर पर बनाया जा रहा है. कंपनी की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है, लेकिन लीक हुई जानकारी के आधार पर यह साफ है कि OnePlus इस बार मिड-रेंज में भी फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस देने के मूड में है।
निष्कर्ष
अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो मिड-रेंज बजट में हो लेकिन परफॉर्मेंस फ्लैगशिप जैसी दे, तो OnePlus के ये आने वाले स्मार्टफोन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं. लॉन्च की तारीख और बाकी फीचर्स को लेकर जल्द ही और अपडेट्स सामने आ सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें: OnePlus 15T जल्द आने वाला है, लीक हुए हैं बड़े फीचर्स

