Sleeping Sickness: आजकल बहुत से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं कि काम के दौरान अचानक नींद आने लगती है, शरीर सुस्त हो जाता है और मन किसी भी काम में नहीं लगता। ऑफिस हो या घर से काम, पढ़ाई हो या कोई जरूरी मीटिंग-आंखें भारी होने लगती हैं और फोकस पूरी तरह खत्म हो जाता है। अगर आपको भी दिन के समय जरूरत से ज्यादा नींद आती है या हर वक्त आलसीपन महसूस होता है, तो इसे हल्के में लेने की गलती बिल्कुल न करें। यह “स्लीपिंग सिकनेस” आपकी लाइफस्टाइल और खान-पान से जुड़ी हो सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो डॉक्टर या किसी अच्छे विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी हो जाता है। हालांकि, कुछ छोटे-छोटे बदलाव और सही फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करके आप इस समस्या पर काफी हद तक कंट्रोल पा सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन चीजों को खाने से काम के समय आने वाली नींद से छुटकारा पाया जा सकता है और आप खुद को ज्यादा एनर्जेटिक कैसे महसूस कर सकते हैं।
कैसे मिलेगी काम के समय नींद से छुटकारा
ज्यादातर लोग जब नींद महसूस करते हैं तो तुरंत कॉफी या चाय का सहारा लेते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि कैफीन आपको कुछ देर के लिए जगाने में मदद करता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा चाय-कॉफी पीना सेहत के लिए सही नहीं माना जाता। अधिक कैफीन लेने से बेचैनी, दिल की धड़कन तेज होना और नींद का पैटर्न बिगड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप काम के दौरान सुस्ती महसूस कर रहे हैं, तो बेहतर है कि आप कुछ हेल्दी फूड विकल्प अपनाएं, जो आपको बिना नुकसान पहुंचाए एनर्जी दे सकें।
केला (Banana)
केला एक ऐसा फल है जो तुरंत एनर्जी देने के लिए जाना जाता है। यह आसानी से हर जगह मिल जाता है और विटामिन व मिनरल्स से भरपूर होता है। केले में मौजूद प्राकृतिक शुगर और पोषक तत्व शरीर को तुरंत एक्टिव बनाते हैं। अगर आपको काम के बीच नींद आ रही है, तो एक केला खाने से आप खुद को ज्यादा फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं।
दलिया (Oatmeal)
दलिया एक बेहद हेल्दी और पावरफुल स्नैक है। यह फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जो शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देता है। अगर आप इसे दूध और फलों के साथ मिलाकर खाते हैं, तो इसका असर और भी बेहतर हो जाता है। सुबह या काम के बीच दलिया खाने से सुस्ती दूर होती है और फोकस बढ़ता है।
ग्रीन टी (Green Tea)
ग्रीन टी में भी कैफीन होता है, लेकिन यह चाय या कॉफी की तुलना में ज्यादा हल्का और सेहतमंद माना जाता है। ग्रीन टी पीने से आपको नींद से छुटकारा मिल सकता है। इसमें मौजूद एल-थायमिन नाम का अमीनो एसिड न सिर्फ नींद भगाने में मदद करता है, बल्कि मन को शांत भी रखता है, जिससे आप ज्यादा बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं।
अखरोट और बादाम (Walnuts and Almonds)
अगर आप चाहते हैं कि दिनभर एनर्जेटिक बने रहें, तो नाश्ते या स्नैक में अखरोट और बादाम जरूर शामिल करें। ये ड्राई फ्रूट्स हेल्दी फैट और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो दिमाग और शरीर दोनों को एक्टिव रखते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से थकान और आलसीपन कम होता है।
च्यूइंग गम चबाना (Chewing Gum)
काम के दौरान च्युइंग गम चबाना भी एक आसान तरीका हो सकता है। इससे आलस पर कंट्रोल रहता है और थकावट कम महसूस होती है। च्युइंग गम चबाने से चेहरे की मांसपेशियों की हल्की एक्सरसाइज भी हो जाती है, जिससे दिमाग ज्यादा सतर्क रहता है।
इन्हें भी पढ़ें: Health & Wellness: सुबह जल्दी उठने के 10 फायदे जानिए अभी!

