Sourav Joshi Net Worth: करोड़ों की कमाई और फैन बेस का राज

Sourav Joshi Net Worth: आज भारत में अगर किसी यूट्यूबर की बात सबसे पहले की जाती है, तो वो हैं सौरव जोशी (Sourav Joshi) देश के नंबर 1 व्लॉगर। उनके वीडियो हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं, और उनके हर व्लॉग पर मिलियन में व्यूज आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं, सौरव जोशी आज एक दिन में लाखों रुपये कमा लेते हैं? आइए जानते हैं, आखिर कैसे उत्तराखंड के इस लड़के ने अपने हुनर और मेहनत के दम पर करोड़ों की संपत्ति बना ली।

उत्तराखंड से शुरू हुआ सौरव जोशी का सफर

सौरव जोशी का जन्म और बचपन उत्तराखंड में बीता. हालांकि बाद में उनका परिवार हरियाणा के हिसार ज़िले के हांसी कस्बे में आकर बस गया। उनके पिता पेंटिंग और पुताई का काम करते थे दिनभर मेहनत करने के बाद उन्हें केवल 300-400 रुपये की कमाई होती थी। सौरव ने अपनी स्कूलिंग हांसी में ही की. उस वक्त वे साइकिल से स्कूल जाया करते थे, और एक साधारण परिवार से होने के बावजूद उनके सपने बहुत बड़े थे।

कैसे बना एक यूट्यूबर का सपना?

सौरव जोशी को बचपन से ही ड्रॉइंग और फोटोग्राफी का शौक था। शुरुआत में उन्होंने यूट्यूब पर अपने आर्ट से जुड़े वीडियो डालने शुरू किए थे, लेकिन ज्यादा व्यूज नहीं आए. फिर आया लॉकडाउन का समय, जिसने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। इसी दौरान उन्होंने अपने रोजमर्रा के जीवन पर आधारित व्लॉग्स बनाना शुरू किया. 2019 में उन्होंने अपने भाई जैसे चचेरे भाई पीयूष जोशी (Piyush Joshi) के साथ मिलकर “Sourav Joshi Vlogs” नाम से एक चैनल बनाया। इस चैनल पर उन्होंने अपने दिनभर की छोटी-बड़ी बातें शेयर करनी शुरू की – जैसे परिवार के साथ वक्त बिताना, दोस्तों के साथ मस्ती, घूमना-फिरना और अपने अनुभव. धीरे-धीरे लोगों को उनकी सादगी, प्यारा नेचर और रियल लाइफ कंटेंट इतना पसंद आया कि चैनल ने कुछ ही महीनों में धमाका कर दिया।

एक दिन में लाखों रुपये!

आज सौरव जोशी देश के सबसे बड़े यूट्यूब व्लॉगर हैं। उनके चैनल “Sourav Joshi Vlogs” पर 35 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं – जो भारत में किसी भी व्लॉगिंग चैनल के लिए रिकॉर्ड है। उनके हर वीडियो पर मिलियन में व्यूज आते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरव जोशी हर दिन लगभग ₹1.5 से ₹2 लाख रुपये तक कमा लेते हैं. वहीं महीने की बात करें तो उनकी मंथली इनकम ₹80 लाख से ₹1 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है. इसमें यूट्यूब ऐड्स, ब्रांड प्रमोशन, स्पॉन्सरशिप और सोशल मीडिया डील्स शामिल हैं।

Sourav Joshi Net Worth

अगर उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो Sourav Joshi की टोटल नेट वर्थ लगभग ₹6 करोड़ रुपये बताई जाती है और उनकी कमाई लगातार बढ़ती जा रही है, क्योंकि वे न सिर्फ यूट्यूब से, बल्कि इंस्टाग्राम, ब्रांड प्रमोशन और मर्चेंडाइज से भी अच्छी खासी इनकम कर रहे हैं। उनके भाई Piyush Joshi भी अब खुद एक लोकप्रिय यूट्यूबर बन चुके हैं और सौरव की टीम का अहम हिस्सा हैं।

आलीशान घर और लग्जरी लाइफस्टाइल

सौरव जोशी ने अपनी व्लॉगिंग करियर की शुरुआत हरियाणा से की थी, लेकिन अब वे उत्तराखंड के हल्द्वानी में अपने शानदार घर में रहते हैं। उनके घर की झलक अक्सर उनके व्लॉग्स में देखने को मिलती है- बड़ा सा हॉल, सुंदर गार्डन, और हर कोने में परिवार की झलक. इसके अलावा, सौरव के पास कई लग्जरी कारें भी हैं, जिन्हें वो अपने वीडियो में दिखाते रहते हैं। हालांकि उन्होंने कभी घमंड नहीं दिखाया-उनके फैंस उन्हें उनकी सादगी और फैमिली बॉन्डिंग के लिए पसंद करते हैं।

सौरव जोशी की पॉपुलैरिटी का राज

सौरव जोशी का कंटेंट बाकी यूट्यूबर्स से अलग है क्योंकि वे रियल और फैमिली फ्रेंडली व्लॉग्स बनाते हैं. उनकी वीडियोज़ में दिखती है इमोशन, ह्यूमर और एक प्यारा पारिवारिक टच-यही वजह है कि छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी उन्हें पसंद करते हैं। उनका भाई Piyush, उनके दोस्त Sanket Mehta और उनकी टीम के बाकी मेंबर्स उनके वीडियोज़ का अहम हिस्सा होते हैं. उनके व्लॉग्स का हर एपिसोड लोगों को उनके परिवार से जोड़ता है।

एक ब्रांड, एक प्रेरणा

आज सौरव जोशी सिर्फ एक यूट्यूबर नहीं, बल्कि एक ब्रांड और मोटिवेशनल आइकन बन चुके हैं। उन्होंने साबित किया कि अगर आप सच्चाई और मेहनत से काम करें, तो एक छोटे से शहर से निकलकर भी आप करोड़ों लोगों के दिलों तक पहुंच सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें: Abhishek Sharma Net Worth: कम उम्र में बनी करोड़ों की इनकम

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top