Tech Burner Net Worth: यूट्यूब की दुनिया में आज ऐसे कई क्रिएटर्स हैं जिन्होंने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है। खासकर टेक कैटेगरी में भारत के कुछ चुनिंदा यूट्यूबर्स ऐसे हैं, जिनकी हर वीडियो लाखों लोग देखते हैं। इन्हीं नामों में एक बेहद पॉपुलर नाम है Tech Burner। अगर आप यूट्यूब पर टेक्नोलॉजी से जुड़ी वीडियो देखते हैं, तो आपने कभी न कभी Tech Burner की वीडियो जरूर देखी होगी।
स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट्स, एक्सपेरिमेंट्स और यूनिक प्रेजेंटेशन स्टाइल की वजह से Tech Burner आज भारत के सबसे बड़े टेक यूट्यूब चैनलों में से एक बन चुका है। ऐसे में फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल रहता है-Tech Burner Net Worth कितनी है? इसी सवाल का जवाब देने के लिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको Tech Burner की कमाई, नेट वर्थ, करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में बताने वाले हैं।
कौन हैं Tech Burner?
Tech Burner भारत के एक पॉपुलर टेक YouTuber और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उनका असली नाम Shlok Shrivastav है। श्लोक का जन्म 3 दिसंबर 1995 को दिल्ली में हुआ था। बचपन से ही उन्हें टेक्नोलॉजी और गैजेट्स में गहरी रुचि थी। इसी इंटरेस्ट को आगे बढ़ाते हुए श्लोक ने साल 2014 में “Tech Burner” नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया। शुरुआत में उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा। शुरुआती दौर में वीडियो पर कम व्यूज आते थे और कई बार कॉपीराइट से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा।
लेकिन श्लोक ने हार नहीं मानी और लगातार कंटेंट बनाते रहे। समय के साथ उनकी वीडियो का स्टाइल लोगों को पसंद आने लगा और चैनल तेजी से ग्रो करने लगा। आज Tech Burner भारत के सबसे बड़े टेक यूट्यूब चैनलों में गिना जाता है, जिस पर 11 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। यूट्यूब के अलावा श्लोक एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने अपने ब्रांड्स Overlays Clothing और Layers की शुरुआत की, जो आज काफी पॉपुलर हो चुके हैं।
Tech Burner की कुल सम्पति
अगर Tech Burner Income Sources की बात करें, तो उनकी कमाई कई जगहों से होती है। इसमें यूट्यूब एड रेवेन्यू, ब्रांड डील्स, इंस्टाग्राम प्रमोशन्स और उनके खुद के बिजनेस शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार Tech Burner हर महीने करीब 30 से 40 लाख रुपये कमाते हैं। वहीं उनकी कुल संपत्ति यानी Tech Burner Net Worth लगभग 22 से 24 करोड़ रुपये बताई जाती है।
Tech Burner की सोशल मीडिया इनकम
Tech Burner के यूट्यूब चैनल पर फिलहाल 11.4 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उनकी हर वीडियो पर औसतन करीब 10 लाख व्यूज देखने को मिलते हैं। सिर्फ यूट्यूब एड रेवेन्यू से Tech Burner हर महीने लगभग 6 से 8 लाख रुपये कमाते हैं। इसके अलावा अगर चैनल पर किसी ब्रांड का प्रमोशन किया जाता है, तो एक ब्रांड डील के लिए वह करीब 10 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।
यूट्यूब के साथ-साथ Tech Burner इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम रील्स के जरिए वह टेक से जुड़े शॉर्ट वीडियो अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर करते हैं। फिलहाल Tech Burner के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर एक ब्रांड डील के लिए Tech Burner करीब 5 से 6 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
Tech Burner की गर्लफ्रेंड
अब बात करते हैं Tech Burner की पर्सनल लाइफ की। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, Tech Burner की गर्लफ्रेंड का नाम Siddhi Bhardwaj बताया जाता है। हालांकि श्लोक ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा खुलकर कुछ नहीं कहा है।
इन्हें भी पढ़ें: Anushka Sen Net Worth: टीवी से यूट्यूब तक करोड़ों की कमाई

