Thugesh Net Worth: आज के समय में भारत में YouTube सिर्फ एंटरटेनमेंट का साधन नहीं रहा, बल्कि यह लाखों युवाओं के लिए कमाई और करियर का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है। यही वजह है कि आज की यंग जनरेशन सबसे ज्यादा YouTuber और Content Creator बनना चाहती है। इसी YouTube की दुनिया से एक ऐसा नाम निकलकर सामने आया है, जिसने Funny Videos बनाकर करोड़ों रुपये की संपत्ति खड़ी कर ली है, और वह नाम है Thugesh।
अगर आप YouTube पर एक्टिव रहते हैं, तो आपने कभी न कभी Thugesh की वीडियो जरूर देखी होगी। उनकी Funny Videos, Meme Reviews और मजेदार Vlogs लोगों को खूब हंसाते हैं। यही कारण है कि आज लाखों लोग Thugesh Net Worth के बारे में जानना चाहते हैं। इस पोस्ट में हम आपको Thugesh की नेट वर्थ, कमाई के सोर्स, YouTube जर्नी और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी जरूरी जानकारी आसान भाषा में देने वाले हैं।
Thugesh कौन हैं?
Thugesh का असली नाम Mahesh Keshwala है। वह भारत के लोकप्रिय YouTuber और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। ज्यादातर लोग उन्हें उनके YouTube नाम Thugesh से ही जानते हैं। महेश का जन्म 9 सितंबर 1996 को मुंबई में हुआ था और इस समय उनकी उम्र 28 साल है। बहुत कम लोग जानते हैं कि महेश अपने करियर की शुरुआत में मॉडल बनना चाहते थे। लेकिन पैसों की कमी के कारण वह मॉडलिंग में आगे नहीं बढ़ सके।
इसके बाद उन्होंने पार्ट-टाइम जॉब करते हुए साल 2014 में अपना पहला YouTube चैनल शुरू किया। शुरुआत में वह बिना फेस दिखाए वीडियो अपलोड करते थे। हालांकि इस पहले चैनल से उन्हें थोड़ी-बहुत कमाई तो हुई, लेकिन बड़ी सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद महेश ने हार नहीं मानी और अपने कंटेंट पर लगातार काम करते रहे।
Thugesh Unfiltered से मिली असली पहचान
साल 2018 में महेश ने अपना दूसरा चैनल “Thugesh Unfiltered” शुरू किया। इस चैनल पर उन्होंने Funny Videos, Vlogs, Meme Reviews और Gameplay जैसे कंटेंट डालना शुरू किया। यही वह मोड़ था, जहां से उनकी किस्मत बदल गई। लोगों को उनका अंदाज़ और ह्यूमर खूब पसंद आया और चैनल तेजी से ग्रो करने लगा। आज Thugesh Unfiltered चैनल पर 2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। इसके अलावा उनके मुख्य चैनल “Thugesh” पर भी 5 मिलियन से ज्यादा Subscribers जुड़े हुए हैं।
Thugesh की कुल सम्पति
आज Mahesh Keshwala के पास कुल चार YouTube चैनल हैं-Thugesh, Thugesh Unfiltered, Asli Thugesh और Thugesh Shorts। इन सभी चैनलों से उनकी अच्छी खासी कमाई होती है। इसके अलावा Instagram और Brand Promotions भी उनकी इनकम का बड़ा सोर्स हैं। अगर Thugesh की Monthly Income की बात करें, तो वह सभी Income Sources मिलाकर हर महीने करीब 15 से 25 लाख रुपये कमाते हैं। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, Thugesh Net Worth लगभग 5 से 6 करोड़ रुपये बताई जाती है। हालांकि, Thugesh ने खुद अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Thugesh की सोशल मीडिया इनकम
Thugesh के चारों चैनल सफल हैं, लेकिन सबसे ज्यादा कमाई उनके मुख्य चैनल “Thugesh” से होती है। इस चैनल पर हर वीडियो को लाखों व्यूज मिलते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिर्फ YouTube से Thugesh करीब 5 से 6 लाख रुपये प्रति माह कमाते हैं। वहीं अगर किसी ब्रांड का प्रमोशन करना हो, तो एक YouTube Brand Deal के लिए Thugesh 6 से 7 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।
Instagram पर भी Thugesh काफी पॉपुलर हैं। उनके Instagram अकाउंट पर 1 मिलियन से ज्यादा Followers हैं। यहां वह Funny Reels, Vlogs और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा कंटेंट शेयर करते हैं, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। Instagram पर एक Brand Deal के लिए Thugesh 5 से 6 लाख रुपये चार्ज करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ Instagram से ही वह हर महीने करीब 8 लाख रुपये तक कमा लेते हैं।
इन्हें भी पढ़ें: Tech Burner Net Worth: यूट्यूब का टेक स्टार कितना अमीर है?

