Tips to Remove Til: चेहरे या शरीर के किसी भी हिस्से पर तिल (Til) होना आम बात है। कुछ तिल जन्म से ही होते हैं, जिन्हें हटाया नहीं जा सकता और आमतौर पर वे किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाते। लेकिन जब चेहरे पर अचानक तिल उभर आता है, तो कई लोगों को यह अपनी खूबसूरती में कमी जैसा लगने लगता है। यही वजह है कि आत्मविश्वास भी धीरे-धीरे कम होने लगता है।
अगर आप भी इन सब झंझटों और खर्च से बचना चाहते हैं, तो अच्छी खबर यह है कि आप बिना पैसे खर्च किए, घर पर मौजूद चीजों से भी तिल को हल्का या कम कर सकते हैं। ये घरेलू उपाय न सिर्फ आसान हैं, बल्कि लंबे समय तक नियमित इस्तेमाल करने से अच्छे परिणाम भी दिखा सकते हैं।
तिल हटाने के लिए घरेलू उपाय क्यों कारगर हैं?
घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल होने वाली चीजें प्राकृतिक होती हैं, जिनमें मौजूद तत्व त्वचा पर धीरे-धीरे असर दिखाते हैं। खासतौर पर ये उपाय त्वचा में मेलानिन के अतिरिक्त निर्माण को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे तिल, डार्क स्पॉट और दाग-धब्बे हल्के पड़ने लगते हैं।
लहसुन (Garlic)
लहसुन में मौजूद एंजाइम तिल की कोशिकाओं को कमजोर करने का काम करते हैं। यही वजह है कि इसे तिल हटाने के लिए प्रभावी माना जाता है। लहसुन का नियमित इस्तेमाल करने से तिल हल्का पड़ सकता है। हालांकि, लहसुन से त्वचा में जलन हो सकती है, इसलिए इसे सावधानी से और सीमित समय के लिए ही लगाएं।
अरंडी का तेल (Castor Oil)
अरंडी का तेल और बेकिंग सोडा मिलकर तिल हटाने में मदद कर सकते हैं। बेकिंग सोडा तिल को सुखाने का काम करता है, जबकि अरंडी का तेल त्वचा को नमी देता है। दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लें और नियमित रूप से तिल पर लगाएं।
अजवाइन का तेल (Ajwain Oil)
अजवाइन का तेल त्वचा के लिए थोड़ा कठोर हो सकता है, इसलिए इसे अरंडी के तेल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करना बेहतर होता है। लगातार तिल पर लगाने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगता है।
आयोडीन (Iodine)
आयोडीन के नियमित प्रयोग से भी तिल को कम किया जा सकता है। यह त्वचा को शुष्क बना सकता है, इसलिए तिल के आसपास पेट्रोलियम जेली लगाना जरूरी है। ध्यान रखें कि आयोडीन विषैला होता है, इसलिए इसका इस्तेमाल बहुत सावधानी से करें।
नींबू का रस (Lemon Juice)
नींबू का रस प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है। दिन में कई बार इसे तिल पर लगाने से कुछ दिनों में तिल का रंग हल्का दिखाई देने लगता है।
अलसी का तेल (Flaxseed Oil)
अलसी के तेल में ऐसे यौगिक गुण होते हैं जो तिल को धीरे-धीरे काटने का काम कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल तिल के साथ-साथ काले धब्बों और दाग-धब्बों को कम करने के लिए भी किया जाता है।
केले का छिलका (Banana Peel)
केले के छिलके में मौजूद खास एंजाइम और एसिड तिल हटाने में मदद कर सकते हैं। यह त्वचा को मॉइस्चराइज भी करता है और रूखेपन से बचाता है।
शहद (Honey)
शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो तिल और मस्सों को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही शहद त्वचा को मुलायम और चमकदार भी बनाता है।
इन्हें भी पढ़ें: Strawberry Face Mask से पाएँ इंस्टेंट ग्लो, बस घर पर बनाएं!

